Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024 – लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024 – लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर,  05 मार्च (ब्यूरो) 

– नाइट कैंपिंग, लाइव बैंड, हाई स्पीड बोटिंग व जंगल सफारी का लोगों ने उठाया लुत्फ

– अलग-अलग स्टालों पर लोगों ने जमकर की खरीददारी

– फूड स्टाल पर लोगों ने चखा अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद

– दशहरा ग्राउंड में लगे फेस्ट के दौरान 7 मार्च तक लगा रहेगा क्राफ्ट बाजार व फूड स्टालः डिप्टी कमिश्नर

 : होशियारपुर नेचर फैस्ट-2024 के पांचवें दिन लोगों ने चौहाल डैम पर हाई स्पीड बोटिंग के अलावा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इससे पहले चौथे दिन पर्यटकों ने नारा रैस्ट हाउस में कैंपिंग की जहां नाइट लाइव बैंड का भी लोगों ने आनंद दिया व गांव बसी पुरानी से सालिस गांव नारा में जंगल सफारी भी की। वहीं दशहरा ग्राउंड में लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया।

       नेचर फैस्ट के पांचवे दिन हजारों की संख्या में इलाका निवासी पहुंचे और उन्होंने इस मेले का पूरा आनंद लिया। सांस्कृतिक छटा बिखेरते इस मेले में 100 से अधिक लगे स्टालों में अलग -अलग वस्तुएं खरीदने के लिए जनता की भीड़ लगी रही। इस दौरान फूड कोर्ट में बने अलग-अलग फूड स्टालों पर लोगों ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी चखा। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि लोगों की भीड़ से यह सिद्ध होता है कि वे अपनी संस्कृति को पास से देखना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते कहा कि सभी परिवार के साथ इस मेले में आएं, जिससे वे अपनी अमीर विरासत को जान सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेचर फैस्ट के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए दशहरा ग्राउंड में लगे क्राफ्ट बाजार व फूड स्टाल 7 मार्च तक लगे रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहां लगे क्राफ्ट बाजार में दूर-दराज से अलग-अलग कलाकार व कारीगर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं।

                                                               —