दसूहा, 15 अक्टूबर (चौधरी )
: दसूहा में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला कमेटी दसूहा द्वारा श्री महावीर मंदिर दसूहा परिसर से श्री राम जी के विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और श्री राम जी के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा दौरान राजनीतिक, सामाजिक तथा अन्य जत्थेबंधियों के पदाधिकारीयों तथा सदस्यों ने भाग लिया।शोभायात्रा प्रमुख बाजारों से होते हुए प्राचीन पांडव सरोवर परिसर स्थित दशहरा मैदान पहुंची।रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पष्प वर्षा की।







