पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा ) 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा पल्स पोलियो ड्राप मुहिम अभियान का आयोजन किया गया। इसमें पठानकोट की समाजसेवी तथा धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी सिविल अस्पताल पठानकोट के एसएमओ डॉक्टर राकेश सरपाल के आह्वान पर अपना यथासंभव सहयोग प्रदान किया गया। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी पठानकोट विकास मंच द्वारा सिविल अस्पताल प्रांगण में इस अभियान के तहत एक कैम्प लगाया गया। जिसका शुभारंभ टीका कर्ण अफसर डा. दरबार राज ने रिबन काट कर किया और बच्चों को पोलियो की बुन्दें पिलायीं। डॉक्टर दरबार राज ने कहा कि पठानकोट में पोलियो की बूंदें पिलाने के लिए 65 बूथ स्थापित किए गए हैं तथा 8 ट्रांसिट कैंप भी लगाए गए हैं। उन्होंने पठानकोट के निवासियों से अपील की है कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को इन बूथों तक लेकर जाएं तथा उन्हें जीवन रक्षक पोलियो ड्रॉप्स पिलवाएं। इस अवसर पर डा. सुनील, डा. ओ.पी. विग, ए.एन.एम. अनुराधा और विश्वजीत निक्कू के अतिरिक्त मंच के चेयरमैन नरिन्द्र काला, प्रधान दिनेश मोदगिल, उप चेयरमैन आदेश स्याल, वरिन्द्र सागर, अरुण वालिया, अनिल महाजन, भुपिन्द्र हैप्पी, डा. राज ठुकराल, राम लुभाया, राजिन्द्र शर्मा, ठाकुर अवतार, रजिन्द्र कोहली, मास्टर सुभाष आदि उपस्थित थे।
विकास मंच द्वारा पल्स पोलियो कैंप आयोजित
- Post published:February 27, 2022
You Might Also Like
ਗਭਵਤੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੰਸਥਾਂ ਵਿਚ ਹੀ ਜਣੇਪਾ ਕਰਾਉਣ : ਡਾ. ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ
*ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਪੱਛੜੀਆਂ ਸ਼੍ਰੇਣੀਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਇਕ ਦਿਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨਾ ਪੈਣਾ ਹੈ : ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ*
पंजाब सरकार के सीएम भंगवत मान अपनी जिम्मेवारी निभाने में पूरी तरह से….
नशे की रोकथाम के लिए डीएसपी हरविंदर गिल ने शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से की मीटिंग








