Prime Punjab Times

Latest news
ਸੇਵਾ ਮੁਕਤੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ - ਲੈਕਚਰਾਰ ਯੁੱਧਵੀਰ ਸਿੰਘ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 4.0 के तहत 102 आरोपियों को किया गिरफ्तार अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का 48 घंटे में पर्दाफाश, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, तीसर... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ, 31 ਯੂਨਿਟ ਖੂਨ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪਰਚਮ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ, ਸ਼ੰਜੀਵ ਮਨਹਾਸ ਜਿਲਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ (ਦਿਹਾਤੀ) ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁ... ਅਰਬਨ ਸਟੇਟ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਵਿਖੇ ਕਥਿਤ ਧਮਾਕੇ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ 'ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ: ਹਰਸਿਮਰਨ ਸ... ਸਰਕਾਰੀ ਖਜ਼ਾਨੇ ਦੀ ਲੁੱਟ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲਾਂ 'ਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀਆਂ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਤੁਰੰਤ ਭਰੇ ਸਰਕਾਰ : ਬੇਗਮਪੁਰਾ ... "ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਦਰਪੇਸ਼ *ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਲਈ ਜਰਨਲਿਸਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਚਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜੀ ਹੈ - ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੋਗਿੰਦਰ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मां -बोली पंजाबी को समर्पित ब्लाक स्तरीय शैक्षिक और सह -शैक्षिक मुकाबले संपन्न

मां -बोली पंजाबी को समर्पित ब्लाक स्तरीय शैक्षिक और सह -शैक्षिक मुकाबले संपन्न

ब्लाक स्तरीय विजेता विद्यार्थी 30 नवंबर को जिला स्तरीय मुकाबलों में लेंगे भाग

30 नवंबर को स्कूलों में जारी होंगे हस्तलिखित मैगजीन

पठानकोट, 26 नवंबर (अविनाश ) : भाषा और शिक्षा मंत्री पंजाब श्री प्रगट सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार पंजाब के स्कूलों में पंजाबी माह मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से सचिव स्कूल शिक्षा श्री अजोए शर्मा के नेतृत्व में 30 नवंबर तक जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में मां -बोली को समर्पित शैक्षिक और सह -शैक्षिक मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ही आज बुधवार को जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री बलदेव राज की तरफ से जिले के अलग -अलग ब्लाकों का दौरा करके ब्लाक स्तरीय शैक्षिक मुकाबलों का जायजा लिया गया।
इस संबंधी जानकारी देते जिला शिक्षा अफसर बलदेव राज ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने -लिखने की रुचियों को उत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग समय -समय पर नईं- नईं गतिविधियां और मुकाबले आयोजित करता रहता है। नवंबर माह पंजाबी मां -बोली को समर्पित है। इस लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 30 नवंबर तक सरकारी प्राइमरी स्कूलों में पहली से पांचवी तक पढ़ते विद्यार्थियों के सुंदर लेखन मुकाबले (कलम के साथ), सुंदर लेखन मुकाबला (जैल पैन के साथ), भाषण मुकाबला, कविता गान मुकाबले, पढ़ने का मुकाबला, बोल लिखित मुकाबला, कहानी सुनाने का मुकाबले, चित्रकला मुकाबला व आम ज्ञान मुकाबले करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अध्यापकों के भी सुलेख मुकाबले करवाए जा रहे हैं। अध्यापक स्कूल स्तर से अपनी कला का लोहा मनवाते हुए जिला स्तर तक अपनी सुंदर लेखन की छाप छोड़ सकेंगे और इस के साथ दूसरे अध्यापकों और उनके अपने विद्यार्थियों को ओर सुंदर लिखने की ललक लगेगी।
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को प्राइमरी स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किये गए हस्तलिखित मैगजीन भी जारी किये जायेंगे।

इस संबंधी अन्य जानकारी देते जिला कोआरडीनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब वनीत महाजन ने कहा कि इन मुकाबलों के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों में बहुत ज्यादा उत्सुकता पाई जा रही है। इस के साथ बच्चों का हुनर निखर कर बाहर आता है और प्रतिभशाली बच्चों की पहचान होती है। यह मुकाबले विद्यार्थियों की शख्सियत उसारी में भी कीमती योगदान डालते हैं।
30 नवंबर को ब्लाक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले अध्यापक और विद्यार्थी जिला स्तर पर होने वाले मुकाबलों में भाग लेंगे।
इस मौके पर स्टेनो तरूण पठानिया, बीपीईओ रिशमां देवी, बीपीईओ कुलदीप सिंह, बीपीईओ राकेश ठाकुर, बीपीईओ नरेश पनियाड़, बीपीईओ पंकज अरोड़ा, स्मार्ट स्कूल कोआर्डिनेटर संजीव मनी, सीएचटी तिलक राज, सीएचटी विजय बम्याल, सीएचटी सुनील कुमार, जिला कोआर्डिनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।
ऑलंपिक

error: copy content is like crime its probhihated