पठानकोट/ सुजानपुर (ब्यूरो रिपोर्ट)
विवाहित महिला की हुई मौत,लड़की के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
27, अक्टूबर : सुजनपुर के गांव खदावर में शादीशुदा महिला की मृत्यु की खबर मिलने से सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान पूजा कुमारी पत्नी बलविंदर कुमार निवासी गांव खदावर के रूप में हुई है,इस संबंधी जानकारी देते हैं हुये मृतक पूजा कुमारी के भाई कपिल धीमान, अश्विनी कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 कनाल रोड सुजानपुर ने बताया उनकी बहन पूजा कुमारी उम्र 42 वर्ष की शादी 13 वर्ष पहले बलविंदर कुमार निवासी ग्राम खदावर के साथ हुई थी।उन्होंने कहा कि पूजा का ससुराल पक्ष और पति उनकी बहन को काफी तंग परेशान करते थे।पूजा के ससुराल पक्ष से उनको आज 10:00 बजे फोन आया कि उनकी बहन बेहोश हो गई है जब गांव खदावर में पहुंचे तो गांव के काफी लोग उनके घर में इकट्ठे हुए थे।उनकी बहन मृतक पड़ी हुई थी तो वहीं उसके गले पर गहरे निशान भी थे,जिसकी सूचना उन्होंने सुजानपुर थाने में दी।उन्होंने कहा उनकी बहन पूजा कुमारी को उसके पति बलविंदर कुमार द्वारा ही मारा गया है उन्होंने कहा बलविंदर कुमार ने उनकी बहन को चुनरी के साथ गला घोट कर हत्या की गई है उन्होंने बताया कि सुजानपुर पुलिस ने तलाशी लेकर सोफे के नीचे से चुनरी बरामद कर ली है,तो वहीं मृतक पूजा कुमारी के पति बलविंदर कुमार ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं उनको सुबह स्कूल छोड़कर घर वापस आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था।उन्होंने रोशनदान की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल होकर देखा तो उसकी पत्नी पंखे के साथ लटकी थी उसने तुरंत उसकी रस्सी काट कर नीचे उतारा परन्तु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।इस संबंधी जब इंस्पेक्टर राम भजन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक पूजा का शव को पोस्टमार्टम के लिए पठानकोट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।








