Prime Punjab Times

Latest news
ਕਲਾਨੌਰ ਥਾਣੇ ’ਚ ਸੁੱਖੀ ਰੰਧਾਵਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਿਚਾਲੇ ਤਿੱਖੀ ਬਹਿਸ,ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਖਾਦ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਾਂਚ* ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ *भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह मन्हास ने घोषित की जिला कार्यकारिणी, नई टीम को सौंपी संगठन को मजबूत क... KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਚੌਥ ਦੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮਹਿੰਦੀ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਿਤਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ : ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਆਈ.ਈ.ਈ.ਈ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਪਿਤਾ ਨੇ 17 ਸਾਲਾ ਧੀ ਦਾ ਤੇਜ਼+ਧਾਰ ਹਥਿ+ਆਰ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਕ+ਤ+ਲ ਦਿਲਕਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੇ DAV ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸ਼ੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਕਾਂਸੇ ਮੈਡਲ  ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਰੂਸ 'ਚ ਹੋਈ ਮੌ+ਤ,ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल दसूहा द्वारा विभिन्न संस्थाओं का किया सम्मान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल दसूहा द्वारा विभिन्न संस्थाओं का किया सम्मान

दसूहा 28 जून (चौधरी) 

: एसएमओ डॉ मनमोहन सिंह सिविल अस्पताल दसूहा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न विभिन्न सोसायटियों तथा संस्थाओं को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि इन सोसायटियों ने इस उच्च आदर्श और महान कार्य के प्रति अपनी समर्पित भूमिका निभाई है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आप इस महान कार्य के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।इस अवसर श्री हरगोबिंद सेवा सोसायटी दसूहा, बाबा दीप सिंह सोसायटी आलमपुर, केएमएस कॉलेज दसूहा, जे.सी डीएवी कॉलेज दसूहा, संत निरंकारी मिशन शाखा दसूहा, संत निरंकारी मिशन शाखा मुकेरियां, संत निरंकारी मिशन शाखा बल्लोवाल, गुरु मान्यो ग्रंथ सेवा सोसायटी गरना साहिब, युवक सेवाए क्लब उस्मान शहीद, ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी कमाही देवी, ब्लड डोनर्स वेलफेयर सोसायटी दसूहा, बाबा फतेह सिंह वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला, बेबे नानकी वेलफेयर सोसायटी दसूहा, श्री गुरु तेग बहादुर सेवा सोसायटी घोगरा, शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी दसूहा, लाइफ सेवर ब्लड डोनर्स सोसायटी दसूहा, 24×7 ब्लड डोनर्स सोसायटी दसूहा कुल 17 सोसायटियों को सम्मानित किया गया,जिन्होंने रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सभी संस्थाओं द्वारा समाज की सेवा के लिए दिखाया गया समर्पण और उत्साह सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर डॉ. करनजीत सिंह, डॉ. हर्षप्रीत कौर, जसविंदर कौर नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज, सीनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन डैनियल तथा सिविल अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।