गढदीवाला 11 दिसंबर (चौधरी)
: लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला के बच्चों ने डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2023- 24, पंजाब क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट में करवाई जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। खेलों का आयोजन विभिन्न डी.ए.वी.विद्यालयों में किया गया।पुलिस डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल जालंधर में करवाई जा रही ताइक्वांडो की प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के यश सुधीर भोंसले तथा रितेश मारवाहा ने भाग लिया; जिसमें यश सुधीर भोंसले ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। बी.बी.एम.बी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल तलवाड़ा में बैडमिंटन प्रतियोगिता में जपनीत कौर, एंजल, हर्षिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा ट्रॉफी जीती। लड़कों की टीम में राघव नागवान, हेमंत सपरा तथा अंश खन्ना ने बैडमिंटन में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। आर.एम.बी. डी. ए.वी.सैंटनरी पब्लिक स्कूल नवांशहर में करवाई जा रही वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में आर्यन ठाकुर,रवजोत सिंह, रजत पाल सिंह,अंश, मनजोत तथा तरुण कुमार ने भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा ट्रॉफी जीती। दयानंद मॉडल स्कूल ‘मॉडल टाउन’ जालंधर में करवाई जा रही चेस प्रतियोगिता में जतिन,युवराज सिंह, मेहताब सिंह तथा कार्तिके मेहरा ने भाग लिया।इसी के साथ लड़कियों में राधिका गुप्ता, सुरप्रीत कौर ,जश्नप्रीत कौर तथा रिद्धि गौतम ने भाग लिया।
एस.आर.टी.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल बिलगा में करवाई जा रही एथलेटिक्स में सुखवीर सिंह ने शॉटपुट तथा100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजवीर सिंह ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रवजोत सिंह ने लोंग जंप में द्वितीय तथा हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।मोहित अरोड़ा ने 400 मी. दौड़ में तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।तरुण कुमार 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहा। सुखबीर सिंह, राजवीर सिंह,रवजोत सिंह,मोहित अरोड़ा तथा तरुण कुमार की टीम ने 400 मीटर रिले में द्वितीय तथा 1600 मीटर रिले में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी बच्चों ने 18 पदकों के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। इस शानदार जीत पर प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान ने बच्चों तथा डी.पी.ई. मैडम मनप्रीत कौर तथा पी.टी.आई.रमनदीप सिंह को बधाई दी तथा बच्चों को इसी तरह शिक्षा और खेलों में उच्च आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।








