पठानकोट/सुजानपुर (ब्यूरो)
आगामी चुनावों में कांग्रेस दोहराएंगी इतिहास :- जोगिंदर
08 जनवरी : भारत-पाक सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्र भोआ के अधीन पड़ते नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह में कांग्रेसी वर्करों की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व हल्का इंचार्ज जोगिंदर पाल उपस्थित हुए और कांग्रेसी वर्करों के साथ आगामी नगर पंचायत चुनावों को लेकर रूपरेखा तय की गई इस दौरान जोगिंदर पाल ने कहा कि आज से 5 वर्ष पूर्व नगर पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 11 की 11 सीटों पर अपना परचम लहराया था और नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में दीक्षा ठाकुर को नियुक्त किया गया था अब जो 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में है इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा इतिहास दोहराएगी और 11 की 11 सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशी विजय होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह आज नगर पंचायत नरोट जयमल सिंह का दौरा किया है जहां उन्होंने पुराने कांग्रेसी वर्करों के साथ रूबरू हुए हैं वहीं पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार भारत जोड़ो यात्रा भी हलका भोआ के अधीन पड़ते कस्बा मलिकपुर सरना में पहुंचेगी जहां माननीय राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।तो वहीं एक रैली को भी संबोधित करेंगे और उनके बताए गए दिशा निर्देशों अनुसार पार्टी आगामी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी जाति और धर्म के राजनीति करती है जबकि अन्य पार्टियों की ओर से धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करते हुए वोट बटोरे जाते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही है तब तक महंगाई बेरोजगारी पर पूरी तरह से लगाम लगी है।उन्होंने कहा कि जिस दिन से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार सत्ता में आई है उस दिन से लेकर आज तक महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जबकि सरकार ने रोजगार देने और महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही थी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर और युवा कांग्रेसी नेता नंबरदार दीपू ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में कस्बा नरोट जैमल सिंह का चहुमुखी विकास हुआ है। गलियों नालियों स्ट्रीट लाइटें पार्क और नगर पंचायत का दफ्तर जो बनकर तैयार हो चुका है इसके अलावा सफाई व्यवस्था और पूर्ण रूप से नगर पंचायत का विकास हुआ है विकास के दम पर आगामी चुनावों में वोट मांगा जाएगा। इस मौके पर पार्षद जसपाल पार्षद उमेश सिंह लकी पार्षद अमनदीप पूर्व सरपंच गिन्नी,पार्षद रेखा देवी व अन्य उपस्थित थे।








