बटाला (अविनाश शर्मा )
ब्राह्मण सभा बटाला की ओर से संजीव शर्मा को बटाला कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं
20 अगस्त : श्री ब्राह्मण सभा बटाला के वरिष्ठ सदस्य संजीव शर्मा जी का बटाला कांग्रेस के सिटी प्रधान बनने पर ब्राह्मण सभा बटाला के सदस्यों द्वारा उनके गृह निवास पर जाकर उनको प्रधान बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई दी गई। और सभी सदस्यों द्वारा उनको अंग वस्त्र एवम सम्मान दे कर सम्मानित किया गया। जिसमें राजेश शर्मा प्रधान, जय शिव शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज शर्मा (डॉन फाउंड्री), सुभाष शर्मा, राजपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, शिवम मिश्रा, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा एवम महंत अमित पराशर जी काली द्वारे वाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।








