शाहपुर कंडी ( कुमार हैप्पी)
मुकेश्वर महादेव मंदिर को बचाने के लिए शाहपुर कंडी बांध प्रशासन ने लगाया ई टेंडर
मुकेश्वर महादेव प्रबंधक कमेटी द्वारा की बांध प्रशासन की सराहना और धन्यवाद
20 सितंबर : हिंदू धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र बने हुए मुकेश्वर महादेव मंदिर डूंग को बचाने के लिए लगे प्रश्नचिन्ह को बांध प्रशासन की ओर से ई टेंडर लगाकर खत्म कर दिया गया है। शाहपुर कंडी बांध प्रशासन की ओर से कुछ समाचार पत्रों में छपवा कर ई टेंडर लगाया गया है जिसकी जानकारी देते हुए शाहपुर कंडी बांध परियोजना के अभियंता हेड क्वार्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि मुक्तेश्वर धाम को बचाने के लिए लगभग 100 मीटर से ज्यादा दो पहाड़ियों को आपस में जोड़कर कंक्रीट की एक मजबूत दीवार बनाई जाएगी। उन्होंने बताया की झील के जलस्तर से लगभग 407 मीटर की ऊंचाई तक यह दीवार बनेगी जिसकी अनुमानित लागत 9,02,56,935 रूपए आंकी गई है। और टैंडर की फीस 15,900 रूपए रखी गई है तथा टैंडर डालने वाले को 18,05,000 रुपए की राशि बतौर जमानत जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि यह टेंडर 6 अक्टूबर को खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया की बाकी नियमों का उल्लेख टेंडर के दौरान दिया जाएगा। उन्होंने कहा की 6 अक्टूबर के बाद टेंडर लेने वाले ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करना होगा। तांकी वर्ष 2023 में शाहपुर कंडी बांध परियोजना की झील में पानी जमा होने से पहले इस कार्य को मुकम्मल किया जा सके।
ज्ञात रहे की हिंदू धर्म में महाभारत काल में पांडवों द्वारा लगभग 5510 साल पहले अपने अज्ञातवास के समय यहां पर गुफाओं का सीना चीर कर अपने रहने के लिए स्थान बनाया था इन गुफाओं के साथ-साथ पांडवों द्वारा भगवान शंकर का शिवलिंग स्थापित कर महाभारत के युद्ध में जीत हासिल करने के लिए भगवान भोलेनाथ की तपस्या की थी और भगवान शंकर ने साक्षात इस स्थान पर प्रकट होकर पांडवों को विजय श्री का वरदान दिया था।
फोटो 1 रवि दरिया के किनारे स्थित मुकेश्वर महादेव धाम।








