केन्द्र ईडी का गलत उपयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिना किसी कारण के पूछताछ कर रही है : अमित विज
पठानकोट 23,जुलाई(तरूण/अविश्वास/रोहित) : देश में इस समय महंगाई चरम सीमा की ओर पहुंच रही है,यही नहीं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज भारतीय रूपये का स्तर भी बहुत ही नीचे चला गया है,वहीं अग्निवीर योजना भी पूरी तरह से देश के युवाओं के साथ एक खिलवाड़ है। इन सबसे लोगों का ध्यान पीछे हटाने के लिए केन्द्र ईडी का गलत उपयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बिना किसी कारणों के पूछताछ कर रही है,यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित विज ने आज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष राकेश बबली,सहित सुजानपुर से विधायक नरेश पुरी और मेयर
पन्ना लाल भाटिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस मौके अमित विज ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी से पंजाब के लोगों का तीन महीने में ही उनके कार्यों के चलते मोह भंग हो चुका है। अमित विज ने कहा कि देश में
सरकारी जांच एजेंसियों का भी पूरी तरह से दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा
अधिकार है,परन्तु इसे कुचला जा रहा है।देश के अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए केन्द्र सरकार कुछ अलग ही नीतियों पर चल रही है क्यूंकि आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव भी होने हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसको लेकर चुप नहीं बैठेगी तथा लोगों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी।
महंगाई और बेरोजगारिकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ सौ नौकरियां
अगर सरकारी स्तर पर निकलती भी हैं तो लाखों की तादाद में युवा उन नौकरियों के लिए अप्लाई कर रहे हैं।केन्द्र सरकार ने खाने पीने की वस्तुएं, जोकि आम जिदंगी के
लिए बेहद जरूरी हैं, उस पर भी जीएसटी लगाकर उसे महंगा कर दिया।उन्होंने कहा कि यही आलम चलता रहा तो एक दिन गरीब वर्ग से केन्द्र सरकार उसका आखिरी निबाला भी छीन लेगी।इस मौके पर विधायक सुजानपुर नरेश पुरी ने कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियां
का दुरूपयोग कर रही है और देशवासियों का अहम मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए माननीय सोनियां गांधी से नजायज पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है और उनकी आवाज को हमेशा ही उठाता रहेगी।इस मौके उनके साथ डिप्टी मेयर अजय कुमार,पंजाब प्रदेश सचिव टीना चौधरी,युवा नेता आशीष विज,कार्पोरेटर गणेश कुमार,कार्पोरेटर बलविन्द्र ज्योति, कार्पोरेटर रोशन लाल सोनी,कार्पोरेटर गणेश महाजन,जतिन वालिया,रजत,विनोद,गुलशन,विकास बंटी,विनोद रामगड़िया,अश्विनी काला सहित के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अन्य कार्पोरेटर भी उपस्थित थे।








