आप की सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बहाल रखने पर पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी : योगराज शर्मा
पंजाब में आतंकवाद व गुंडागर्दी चरमसीमा पर: हनी महाजन
बटाला/धारीवाल(ब्यूरो) : शिवसेना की एक प्रदेश स्तरीय बैठक जिला गुरदासपुर के धारीवाल कस्बा में पंजाब प्रदेश युवा ईकाई के इंचार्ज हनी महाजन की अध्यक्षता में हुई जिसमें राज्य स्तरीय नेता, आईटी सैल पंजाब प्रमुख सौरभ गुप्ता, पंजाब के सीनियर उप प्रधान राजिन्दर बिल्ला, रमेश नैयर, रोहित मैगी, अश्विनी कुक्कू, वरुण कपूर, पंजाब सचिव गुरदीप सैनी, मनमोहन सिंह, प्रैस सचिव कमल सरोज, युवा सेना के प्रदेश अयक्ष संजीव भास्कर, मानिक चंद, संगठन मंत्री पंजाब रामपाल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत, सचिव पंजाब बसंत भोला, अमर ठक्कर, प्रवीण शर्मा, प्रवीण भलजोत, राम कुमार राजू आदि उपस्थित थे।
बैठक में पंजाब में हो रही गुंडागर्दी पर चिंता व्यक्त की गई। पंजाब प्रमुख राज शर्मा ने पंजाब में नवनियुक्त सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसते हुए कहा कि जब से पंजाब में सरकार बनी है पंजाब की कानून व्यवस्था दिन प्रति खराब होती जा रही है, कम से कम 20 कत्ल हो चुके है, दिन दिहाड़े शरेआम लूटपाट हो रही है जिससे पंजाब के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है, आम आदमी पार्टी ने जो सुरक्षा जनता को देने की बात कही थी वह उस पर बिल्कुल काम नही कर रही है ऐसा महसूस हो रहा है कि पंजाब में सरकार नाकाम साबित हो रही ै इसी तरह दिल्ली में भी आम आदमी की सरकार है और वहां भी सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी है, हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उनकी दुकानों को लूटा जा रहा है, शोभायात्राओं पर पथराव किया जा रहा है। पंजाब में हिन्दुओं की सुरक्षा भी चिंता जनक बनी हुई है। योगराज शर्मा ने कि आम आदमी पार्टी गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है अगर पंजाब में हिन्दु शोभायात्राओं पर पथराव हुआ तो इसका जवाब भी जबरदस्त दिया जाएगा। शर्मा ने पंजाब के हिन्दुओं को अपील की है कि जब भी वह शोभ यात्रा निकाले तो पूरी तैयारी के साथ आए अगर पथराव को रोकने की संभावना बनती है तो उसे रोकने के लिए मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। इस मौके हनी महाजन ने कहा कि जब जब अकाली सत्ता से बाहर होते हैं तो वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं और जब सुखबीर बादल ने राजोआना की रिहाई के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख है जिससे पंजाबी सिख के साथ साथ सभी वर्ग दुखी है। योगराज शर्मा ने कहा कि पंजाब में लगातार खालिस्तानी सक्रिय हो चुके है और पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बहाल करने पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है जो कि खतरे की घंटी है।








