Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बडी खबर.. खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बडी खबर.. खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बडी खबर.. खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पठानकोट (अविनाश शर्मा ) : पठानकोट पुलिस ने खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान जगदीश सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव फत्तोचक नरोट जयमल सिंह के तौर पर हुई है।थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज किए गए मामले में ये सामने आया है कि भारत-पाक सीमा के समीप पढ़ते गांव का रहने वाला था और यह अक्सर अपने मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबरों पर फोन करता था।इसके इलावा उक्त व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ सोशल मीडिया के जरिये भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ शेयर करता था। उक्त व्यक्ति की ओर से देश की सुरक्षा और अखंडता को ताक पर रखा गया और दुश्मन देश को ऐसी जानकारियां भेजी गई जो कि वह भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को जिस व्यक्ति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के खिलाफ थाना नरोट जयमल सिंह में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट की धारा 3, 4 आईपीसी की धारा 414 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस की ओर से लगातार पूछताछ की जा रही है।