दसूहा 27 दिसंबर (चौधरी)
: होशियारपुर दसूहा के तलवाड़ा रोड पर आज सुबह करीब 10 बजे एक निजी कंपनी की बस तथा ट्रक में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल आ गए। बस नबर पीवी07एबी9524 हाजीपुर की तरफ से दसूहा को आ रही थी। जिसको गुरनाम सिंह गांव कत्तोवाल चल रहा था। वहीं ट्रक नंबर एचपी 68 –7226 दसूहा से हाजीपुर की तरफ जा रहा था। जिसको अभिषेक कुमार गांव बाबेहर हिमाचल प्रदेश चल रहा था। इस संबंधी जानकारी देते हुए बस ड्राइवर गुरनाम सिंह ने बताया कि बारिश हो रही थी जब बस गांव घोघरा नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई थी।सड़क पर कीचड़ होने के कारण ट्रक घूमकर बस से टकरा गया।जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि बस में उस समय 35 के करीब सवारिया मौजूद थी। उन्होंने बताया कि एक सवारी जख्मी हुई। जिसको सिविल अस्पताल दसूहा में पहुंचाया गया तथा बाकी सवारियां सुरक्षित थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ तथा बस की स्पीड कम थी। जिस कारण बस सवारीयों को ज्यादा चोटें नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि हादसे का मुख्य कारण सड़क पर गिरी मिट्टी है जो बारिश पड़ने पर कीचड़ में तब्दील हो गई जिस कारण कई और लोग भी यहां गिरकर जख्मी हो रहे हैं।








