Prime Punjab Times

Latest news
ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਦੇ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਤਣਾਅ • ਕਾਂਗਰਸੀ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰ ਆਮਨੇ-ਸਾਮਨੇ ਫੂਡ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਚੇਤਨ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ ਚੋਣ ਆਬਜ਼ਰਵਰ ਕੰਵਲ ਪ੍ਰੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸੰਮਤੀ ਚੋਣਾਂ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਜਾਮ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ — ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਹੁਸ਼ਿ. ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਦਿਵਿਆਂਗ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਦੀਆਂ ਐਨਕਾ ਤੇ ਦਿਵਿਆਂਗਾਂ ਨੂੰ ਮੋਟਰਾਈਜ਼ਡ ਟਰਾਈਸਾਈਕਲਾਂ ਦ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕਮਿਸਟਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ 'ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਦਿਵਸ' ਮੌਕੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਸੱਚਖੰਡ ਨਾਨਕ ਧਾਮ 'ਚ 5 ਤੋਂ 7 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦਰਸ਼ਨ ਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਹਾੜੇ ਉਪਰੰਤ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੂਹਾ... ਥੈਲੇਸੀਮੀਆ ਤੋਂ ਪੀੜਤ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਜ਼ਰੂਰੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਾਰਨ 3 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लू से बचने के लिए सावधानी अपनाएं लोग : आशिका जैन

लू से बचने के लिए सावधानी अपनाएं लोग : आशिका जैन

होशियारपुर, 7 अप्रैल (प्राइम पंजाब टाइम्स) 

डिप्टी कमिश्नर ने बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर जिला वासियों को किया सावधान
कहा, अधिक से अधिक पानी पीएं और ज्यादा धूप में बाहर निकलने से करें परहेज

: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के लोगों को तापमान बढऩे के मद्देनजर लू (गर्म हवा) से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता हैं, ऐसे में लू से बचने के उपायों के प्रति जागरु कता व सावधानी बहुत जरु री है।
डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे रोजमर्रा के मौसम के बारे में  रेडियो, टी.वी, अखबारों व अन्य साधनों के द्वारा तापमान और गर्म हवाओं के बारे में जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि जिले के उप मंडल मैजिस्ट्रेटों, सिविल सर्जन, नगर निगम, नगर कौंसिल व अन्य संबंधित विभागों को गर्म हवाओं से बचने संबंधी जागरुकता फैलाने व अन्य जरुरी निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में अगर प्यास न भी लगी हो तो भी अधिक से अधिक पानी पिया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों, मजदूरों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार लोगों, हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों आदि को हर संभव तरीके से अधिक तापमान से बचना चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे हवादार हलके खादी के कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि धूप से बचने के लिए चश्मा, छाता, हैट, जुत्ते आदि डाल कर ही बाहर निकला जाएं और अपने साथ पानी जरु र रखा जाए। अगर कोई बाहर काम करने जाता है तो वह अपने शरीर को अच्छी तरह ढक कर जाए। उन्होंने ओ.आर.एस. घोल, लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), निंबू पानी आदि को शारीरिक जरु रत मुताबिक सेवन करने को कहा। उन्होंने कहा कि लू लगने के लक्षणों जैसे कमजोरी, सुस्ती, सिर दर्द, नजला, पसीना और दौरा आदि पडऩे पर तुरंत डाक्टर के साथ संपर्क करें।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि पशुओं को भी लू से बचाना जरूरी है, जिसके लिए पशु पालक पशुओं को छाया में रखें और अधिक से अधिक पानी पिलाएं। उन्होंने कहा कि घरों को ठंडे रखने, पर्दों का प्रयोग करें और रात को खिड़कियां खोल कर रखें। उन्होंने कहा कि पंखो का प्रयोग और ठंडे पानी के साथ दिन में एक से अधिक बार नहा कर भी लू के प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने काम -काज वाले स्थानों पर संस्थानों के प्रबंधकों को ठंडे पानी का प्रबंध करने, कामगारों को सीधी धूप से परहेज करने, आउटडोर गतिविधियों के लिए आराम के समय को बढ़ाने व बढ़ते तापमान में  गर्भवती महिला कामगारों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
आशिका जैन ने लू से बचने के लिए कुछ न करने योग्य बातों पर भी सुझाव पर अमल करने पर जोर दिया। इनमें बच्चों या पालतू जानवरों को खड़े किए गए वाहनों में न छोडऩा, तेज गर्मी में खासकर दोपहर 12 बजे के बाद से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से परहेज करना, पक्के रंग व तंग कपड़े न पहनना, तापमान ज्यादा होने पर शारीरिक मेहनत के काम से गुरेज करना, तापमान ज्यादा होने पर खाना पकाने से गुरेज करना और खाना बनाने वाली जगह हवादार होना, अल्कोहल, चाय, कॉफी और कार्बोनेटिड साफ्ट ड्रिंक्स से परहेज करना व ज्यादा प्रोटीन युक्त खाना खाने से बचाव रखना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सावधानियों से हम आने वाले दिनों में लू से अपना बचाव कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस संबंध में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरु क भी करें।
error: copy content is like crime its probhihated