Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिले में करोना के 24 केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और लोगों में भय की स्थिति

जिले में करोना के 24 केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और लोगों में भय की स्थिति

जिले में करोना के 24 केस निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और लोगों में भय की स्थिति

पठानकोट :(अविनाश,तरुण,रोहित) :जिले में रोजाना कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग व लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वीरवार को विभाग की ओर से जारी किए गए जारी बुलेटिन में 24 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई। इसी तरह 15 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या 83 पहुंच गई। इस संबध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने बताया कि जिले में अब तक 24,837 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 24,237 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 517 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 156 सैंपलों में से 12 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 144 सैंपलों की रिर्पोट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 107 सैंपलों में से 5 सैंपलों की रिर्पोट पॉजिटिव व 102 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इसी तरह निजी लैब से 6 व एक अन्य जिले से पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 205 लोगों के कोविड सैंपल लिए।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
वीरवार को जो 24 लोग पॉजिटिव आए उनमें कुठेड़ से 35 वर्षीय व्यक्ति, पटेल चौंक से 34 वर्षीय व्यक्ति, पटेल चौंक से 34 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ से 35 वर्षीय व्यक्ति, ढाकी रोड से 26 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 22 वर्षीय महिला, काजीपुर से 29 वर्षीय व्यक्ति, आर.एस.डी. कालोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति, हिमाचल से 22 वर्षीय महिला, मनवाल से दो व्यक्ति, आर.एस.डी कालोनी से 2 व्यक्ति, छतवाल से 44 वर्षीय महिला, घरोटा से 45 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से एक व्यक्ति व एक महिला, सलारिया नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, बी.एस.एफ. माधोपुर से 32 वर्षीय सैन्य कर्मी, माडल टाउन से 88 वर्षीय व्यक्ति, मामून कैंट से 42 वर्षीय महिला, मिशन रोड से 66 वर्षीय महिला, ढांगू रोड से 2 वर्षीय बच्चे सहित 46 वर्षीय व्यक्ति व प्रीत नगर से 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
2521 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को लगाए गए कैंपों में 2521 लोगों ने वैकसीन को डोज लगी। जिसमें 38 लोगों ने पहली, 2112 लोगों ने दूसरी व 371 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिसके चलते अब तक 5,65,296 लोगों को पहली, 4,80,498 लोगों को दूसरी व 54,900 लोगों को बूस्टर डोज लगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 11,00,694 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
——————