हिंदू नेता विनी वर्मा साथियों सहित शिवसेना बाला साहब ठाकरे में हुये शामिल
शिवसेना बाल ठाकरे राज्य प्रमुख योगराज शर्मा ने पंजाब युवा सेना में लगाया महासचिव पंजाब
पठानकोट 7,जुलाई(तरूण/रोहित) : पठानकोट शिवसेना बाला साहब ठाकरे पार्टी को पंजाब के जिला पठानकोट में उस समय काफी भारी बल मिला जब पार्टी के पंजाब युवा इकाई के प्रभारी हानि महाजन की अध्यक्षता में हिंदू नेता विनी वर्मा अपने साथियों समेत बाला साहब ठाकरे पार्टी की नीतियों से खुश होकर और उधव साहब ठाकरे और आदित्य साहब ठाकरे से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनको ज्वाइन करवाया गया।जिसमें पार्टी के राज्य प्रमुख योगराज शर्मा जी पार्टी के प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी प्रदेश के सीनियर उप प्रमुख रोहित मैंगी उप प्रमुख अश्विनी सब्बरवाल राज्य सचिव हरविंदर बैंस राज्य संगठन मंत्री रामपाल शर्मा प्रदेश के युवा इकाई के उप प्रमुख हैप्पी कालिया और जिला पठानकोट के जिला आईटी सेल के प्रमुख अजय बब्बर विशेष तौर पर उपस्थित थे,पार्टी के राज्य प्रमुख योगराज शर्मा जी और हनी महाजन रोहित मैंगी ने विनी वर्मा और उनके सभी साथियों को पार्टी का सिरोपा डालकर और शिव बंधन करके पार्टी में शामिल करवाया और विनी वर्मा को पंजाब युवा इकाई का महासचिव नियुक्त किया और उनके साथ बलबीर सिंह और शिवात वर्मा बबलू को युवा इकाई का पंजाब का उप प्रमुख नियुक्त किया, अमित वर्मा को व्यापार सेना का प्रमुख रोहित वर्मा को जिला पठानकोट का सलाहकार साभा कुमार को देहाती पठानकोट प्रमुख राकेश सूरी को सीनियर उप प्रमुख पठानकोट सोनू कुमार को पठानकोट सिटी का उप प्रमुख पंकज कुमार को सिटी प्रमुख पठानकोट और नवल किशोर को जिला उपप्रमुख युवा सेना में नियुक्त किया गया।
पार्टी में शामिल करवाते समय पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि पिछले पिछले दिनों चाहे महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना पार्टी मे बगावत करवा कर बाला साहब ठाकरे की आत्मा को परेशान किया है लेकिन पूरे देश के युवा और पंजाब के युवा भाजपा की इस नीति से बहुत आहत हुए हैं और आज इसी कड़ी को देखते हुए पठानकोट के हिंदू नेता विनी वर्मा अपने समूह साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए हैं,अपने समूह साथियों सहित शिवसेना बाला साहब ठाकरे पार्टी में शामिल हुए विनी वर्मा ने पार्टी के राज्य प्रमुख और हनी महाजन और रोहित मैंगी सहित सभी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है वह अपनी जिम्मेदारी को तन मन धन से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को पठानकोट जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाएंगे,इस अवसर पर कुलबीर सलारिया राहुल वर्मा गौतम सिलारिया अभिषेक सलारिया सोनू चौधरी रोहित वर्मा और मक्खन बाबा जी समीर काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।








