Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸਵੰਧ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਚੌਥੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਕੀਤਾ ਖੂਨਦਾਨ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੰਟਰ ਹਾਊਸ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੀ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਆਈਸਕ੍ਰੀਮ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ,ਮਾਮਲਾ 4 ਕਰੋੜ ਦੀ ਜਬਰੀ ਵਸੂਲੀ ਦਾ.... ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब सरकार के जन हितैषी फैसलों से प्रदेश की…

पंजाब सरकार के जन हितैषी फैसलों से प्रदेश की…

पंजाब सरकार के जन हितैषी फैसलों से प्रदेश की जनता में खुशी की लहर : मंटू

गुरदासपुर / सुजानपुर 28 नवंबर‌ (पंकज / अविनाश) :  कांग्रेस कार्यालय मनवाल मे अपने सरपंच, पंच,समिति मेबंरो, कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू ने बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा चुनावो पर विचार विमर्श किया  कांग्रेसी नेता अमित सिंह मंंटू ने संबोधित करते हुए  ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार बहुत बढ़िया कार्य कर रही हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व  मैं पंजाब के सभी वर्गों को ₹3 प्रति यूनिट बिजली सस्ती कार लोगों को बिजली बिलों में राहत दी गई है 2 किलो वाट तक बकाया बिजली बिल माफ किए गए हैं पानी के बिल कम करके ₹50 प्रति महीना किए गए हैं  वही लाल लकीर के अधीन रहने वाले लोगों को उनके मालिकाना हक देने का प्रावधान किया गया है पंजाब के 36000 कर्मचारियों को पक्का करने का सरकार की ओर से निर्णय किया गया है वही पंजाब सरकार द्वाराा अपने कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग देख कर कर्मचारियोंंं, पेंशनरों कोो देकर राहत दी है उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार की ओर से तीन काले कृषि कानून को रद्द करने की घोषणा से यह बात साबित हो गई है कि सरकार की ओर से लिए पास किए गए तीन काले कृषि कानून  पूरी तरह से किसान विरोधी थे आखिरकार इतने संघर्ष के बाद सरकार को झुकना पड़ा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिमान इसमें चकनाचूर हुआ है उन्होंने कहा कि किसानों की असली जीत उस दिन होगी जिस दिन संसद में इन तीनों कानूनों को वापस लिया जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है तथा खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि जो किसान इस आंदोलन में शहीद हुए हैं पंजाब सरकार पंजाब के उन किसान परिवारों को जल्द नौकरी देने जा रही है उन्होंने कहा किि विधानसभा सुजानपुर में कार्यकर्ता जनता के साथ चट्टान की तरह खड होकर जनता की सेवा कर रहे हैं    इस अवसर पर  सरपंच गोवर्धन शर्मा, सरपंच, करण सिंह, सरपंच राकेश कुमार, सरपंच पूर्ण सिंह, सरपंच सतीश कुमार, सरपंच राजेश शर्मा, सरपंच किशन चंद,सरपंच हकिकत सिंह, सरपंच चैन सिंह, सरपंच बूटी राम,सरपंच शर्मिला देवी,समिति मेबंर सुग्रीव सिंह, समिति मेबंर राकेश सिंह, समिति मेबंर विनोद सिंह, कैप्टन देव राज,बाल किशन,पूर्ण सिंह, संदीप शर्मा, रूप लाल साथी,सुभाष शर्मा, गोतम सलारिया,चौधरी अजीत सिंह,गणेश सिंह,केवल शर्मा,अर्जुन सिंह, प्रकाश चंद,मलकीत सिंह,लक्की पठानिया,पपपा,बंटी,सुरिंदर पाल,अजय सिंह आदि उपस्थित थे ।

error: copy content is like crime its probhihated