Prime Punjab Times

Latest news
*ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧੂਤ ਨੇ ਬਤੌਰ SHO ਥਾਣਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਿਆ* DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਤਰੰਜ 'ਚ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ *'ਚਿੰਤਾਪੁਰਨੀ ਮੇਰੀ ਮਈਆ” ਸ਼ਿਵਾਂਸ਼ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਭੇਟ ਦਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਪੋਸਟਰ ਰਿਲੀਜ਼* ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਫਲੇਮਲੈੱਸ ਕੁਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਆਯੋਜਨ *ਪੰਜਾਬ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫ਼ਤਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 26 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ; ਤਹਿਸੀਲ ਦਫ਼ਤਰ ਦਸੂਹਾ... DTF टीचर्स दल बुल्लोवाल और होशियारपुर की अहम बैठक हुई सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हाजीपुर चौक में पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन  ਡਾ. ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਲਾਮਿਸਾਲ ਨੇਕ ਕਾਰਜ : ਸੁਖਵੀਰ ਵਾਹਲਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਪੀਐਮ-ਰਾਹਤ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਲਾਭ  ਲਿਆ ਜਾਵੇ : ਆਰ.ਟੀ.ਓ. *ਰਿਸ਼ੂ ਗੁਪਤਾ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ* 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing LATEST.. जिले में फिर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से तोड़ा दम, 4 निकले पॉजिटिव

LATEST.. जिले में फिर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से तोड़ा दम, 4 निकले पॉजिटिव

पठानकोट 8 नवंबर (अविनाश) : कोरोना को लेकर जहां पिछले कुछ दिनों से राहत थी वहीं रविवार को जिले में एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु होने की स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टी की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में 50 वर्षीय व्यक्ति जो कि ब्लाक घरोटा के अधीन आने वाले गांव एमा गुज्जरां का रहने वाला था और इसी के साथ अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 421 पहुंच गया है। दूसरी ओर 4 लोगों की कोरोना से पॉजिटिव होने की भी जानकारी दी गई जिसमें एक 34 वर्षीय महिला स्थानीय डल्होजी रोड, 57 वर्षीय व्यक्ति डल्होजी रोड, 65 वर्षीय व्यक्ति गांधी नगर व 27 वर्षीय व्यक्ति निकटवर्ती गांव इट्टी सुजानपुर का रहने वाला है। सिविल सर्जन डा. रुबिन्द्र कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जिले में 18826 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18383 रिकवर कर चुके हैं और 421 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी. सी.आर अमृतसर में जांच हेतु भेजे गए 287 सैंपलों में से 2 पॉजिटिव निकले जबकि रैपिड टैस्ट एंटीजन में जांचे गए 539 सैंपलों में भी 2 पॉजिटिव निकले जिनमें से एक महिला व तीन पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि जहां 4 लोग पॉजिटिव निकले हैं वहीं एक व्यक्ति ने रिकवर किया जिसके चलते एक्टिव केस बढ़कर फिर 22 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रविवार होने के बावजूद 422 लोगों ने कोरोना की वैकसीन भी लगवाई है।

error: copy content is like crime its probhihated