मुकेरियां / दसूहा 10 सितंबर (चौधरी)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा बैठक में विशेष तौर पर हुए उपस्थित
: भारतीय मानव अधिकार माहासंघ की एक विशेष बैठक रेस्ट हाउस एरिया में दिल्ली से आये हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा की देखरेख में हुई और इस मीटिंग में नव नियुक्त पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बंटी जोगी उपस्थित हुए। इस मौके बंटी योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय मानवता गठन दिल्ली से किया गया है जिसके कर्ता दरता चेयरमैन प्रासिद् इंटरनेशनल सिंगर ,शंकर सहनी़ जी है। बंटी जोगी ने कहा की भारतीय मानव अधिकार संघ गरीबों की मदद करने बाला संघ है पिछड़े हुए लोगों की आवाज बनकर उनका साथ देने बाला संघ है और पंजाब में नशे को जड़ से खात्मा करने के लिए पुलिस प्रशासन का गर्मजोशी से साथ देगी और भारतीय मानव अधिकार माहासं लोगों पर आ रही मुसीबत उसके खिलाफ आवाज उठाएगी। चाहे वश पंजाब के किसी भी क्षेत्र में हो टूटी हुई सड़कें जगह-जगह पर कूड़े के ढेर और नगर कौंसिल के अधिकारी अध्यक्ष महोदय जो एक दूसरों से अपने पल्ला झाड़ते हुए दिखते हैं और लोगों को यह बोलते हैं की हमें सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नहीं मिलती जो सरासर गलत है। बहुत जल्द इन समस्याओं सबंधी पंजाब के अलग-अलग जिलों में एसडीम,डीसी को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन पत्र सौंपे जाएंगे।किस कमेटी और किस विधायक को कितना पैसा मिल रहा है और यह विकास के कार्य में क्यों नहीं लगा रहा। मौके पर मौजूद भारतीय मानवाधिकार महासंघ की आज मुकेरियां मे मीटिंग हुई। जिसमें भारतीय मानवाधिकार महासंघ चेयरमैन शंकर साहनी जी, वाइस चेयरमैन रमन भल्ला, वाइस चेयरमैन मनिंदर माहीं और राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरान असद सान्निध्य में मीटिंग हुई। जिसमें भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, भारतीय मानवाधिकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष कमलदीप बंटी जोगी ,भारतीय मानवाधिकार महासंघ पंजाब प्रदेश महासचिव सुखविंदर सिंह, पंजाब प्रदेश सचिव रमन तंगरालीयां, पंजाब प्रदेश सचिव मनजीत सिंह, ज़िला होशियारपुर महासचिव तरसेम सिंह और ज़िला महासचिव अमरसिंह समेत आज हमारी टीम में नये पदाधिकारी जुड़े और सभी नये पदाधिकारियों का सम्मानित किया गया।








