Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing खोखा मार्किट में दुकान को लगी भयानक आग लगने से मची अफरा-तफरी,सारा समान जलकर हुआ राख

खोखा मार्किट में दुकान को लगी भयानक आग लगने से मची अफरा-तफरी,सारा समान जलकर हुआ राख

तलवाडा / दसूहा 11 अप्रैल (चौधरी) 

हिमाचल से दमकल विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर पाया काबू,बीबीएमबी की बड़ी अनदेखी

: आज करीब चार बजे तलवाड़ा की खोखा मार्किट में बंद पड़ी दुकान पर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहीं मौके पर हिमाचल की फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। इस सबंधी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक प्रेम कुमार ने बताया की उन्हें शाम चार बजे पता चला की उनकी बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लग गई है और अन्दर पड़ा सारा समान जल कर राख हो गया है प्रेम कुमार ने बताया की आगजनी से उनका काफ़ी नुकसान हुआ है वही मूक दर्शक खड़े मौजूदा समाज सेवक पवन शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि यहां आग लगी है जहां से मात्र 5 मिनट के रास्ते की दूरी पर फायर स्टेशन में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां सफेद हाथी साबित हुई हैं। उन्होंने बीबीएमबी से अपील की है कि तलवाड़ा में खड़ी गाड़ियों को तुरंत रोड़ पर दौड़ने की अनुमति दी जाए ।

जल्द उपलब्ध करवाई जाए बीबीएमबी तलवाड़ा दमकल विभाग को गाड़ियां –

वहीं जब इन तीन खड़ी गाड़ियों के संबंध में फायर स्टेशन तलवाड़ा में पत्रकारों की टीम ने संपर्क किया तो पता चला की यह तीनों गाड़ियां 15 वर्ष पुरानी है जिस कारण यह सड़क पर नहीं दौड़ रहीं। अधिकारियों ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि हमने 3 महीने पहले बीबीएमबी के अधिकारियों को लिखित चिट्ठी दी हुई है कि जल्द जहां नई गाड़ियां उपलब्ध कराई जाए परन्तु अब तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है और आजकल तो गर्मियों के दिन हैं आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। दमकल गाड़ियों के अभाव में जान माल का खतरा बढ़ जाता है इसलिए इलाके को इन गाड़ियों की सख्त जरूरत है। उन्होंने भी बीबीएमबी से जल्द से जल्द नई गाड़ियां उपलब्ध करवाने की मांग की है।

फोटो= तलवाड़ा के खोखा मार्किट में दुकान में लगी आग ,हिमाचल से आकर आग बुझाती दमकल विभाग की गाड़ी।