जुगियाल (कमल कृष्ण हैप्पी )
2 जुलाई : बीएसएफ की 121वीं बटालियन के डीआईजी व अन्य अधिकारियों ने भारत पाकिस्तान सीमा के साथ लगते गांवों के किसानों की समस्याओं को सुना तथा बैठक करके उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
सीमा सुरक्षा बल की 121वीं बटालियन की और से बीएसएपु के डीआईजी क्षेत्रिय मुख्यालय के शशंक आनंद आईपीएस की अध्यक्षता में गांव टीडा, सकोल, बमियाल व अन्य साथ लगते गांवों के किसानों के साथ बटालियन के अधिकारियों की विशेष बैठक सीमावर्ती गांव टीडा में हुई, जिसमें सीमावर्ती गांवों के साथ लगते कई गांवों के किसानों ने बैठक में बढ चढ कर भाग लिया। बैठक में बटालियन के कमांडैंट सुनील मिश्रा, उप कमांडैंट एचएस धालीवाल व अन्य अधिकारियों ने बैठक मे शामिल किसानों व आम लोगों की समस्याओ को सुना। बैठक में अलग अलग गांवों के किसानों ने कहा कि उनके अधिकतत खेत भारत पाकिस्तान सीमा के साथ लगते है, जिसके लिए उनको कई बार अपने खेतों मे अपनी फसल बीजने, फसल काटने, खाद डालने व अन्य रखरखाव के लिए जाना पडता है, जिसके लिए उनको कई बार कई समस्याओं का सामना करना पड रहा है। किसानों की समस्याओं को सुन डीआईजी शशंक आनंद आईपीएस ने कहा कि जैसा की सभी लोग जानते है कि पाकिस्तान की तरफ से आए दिन ड्रोन व अन्य माध्यमों से हथियार व नशीले पदार्थो की अवैध रूप से सप्लाई की जा रही है, जिसके लिए वह साथ लगते किसानेां के खेतों में उक्त खेपों को भेज कर हमारे देश का नुकसान करने की फिराक में रहते है। हालांकि उनके सीमा प्रहरी, अपने किसानों के सहयोग से उक्त मादक बस्तुयों व हथियारों को पकडने में सफल हो रहे है तथा पाकिस्तान की साजिशों को सिरे भी नहीं चढने दे रहे है। उन्होंने बताया कि खेतों में काम करने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाए गी, जिसके लिए उनके अधिकारी व सीमा प्रहरी पूरी तरह तालमेल करने वाले किसानों का पूरा ध्यान भी रख रहे है। उन्होनें किसानों व सरपंचों को आश्वासन दिया कि उनके सीमा प्रहरी उनकी सुरक्षा के साथ उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रयासरत है तथा फसल बीजने से ले कर फसल काटने तक किसानों की पूरी सुरक्षा का जिम्मा उनका दायित्व है।
कमल कृष्ण हैप्पी।








