Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing एएसपी शुभम अग्रवाल ने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र का किया औचक दौरा

एएसपी शुभम अग्रवाल ने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र का किया औचक दौरा

एएसपी शुभम अग्रवाल ने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र का किया औचक दौरा

पठानकोट, (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा) : एएसपी शुभम अग्रवाल ने पठानकोट के सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ व अन्य लोगों से वहां के हालात पर चर्चा की।
एएसपी शुभम अग्रवाल के साथ इस दौरान थाना डिवीजन नंबर एक की एसएचओ इंस्पेक्टर मंजीत कौर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एएसपी ने नशा छुड़ाओ केंद्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायतें दी गईं कि जो भी मरीज यहां पर आता है उसको दी जाने वाली दवाई सीधा उसके मुंह में रखी जाए न कि उनको हाथ में दी जाए ताकि वह उसका गलत इस्तेमाल ना कर सकें। अगर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है और कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से एसएसपी अरुण सैनी से मुलाकात कर सिविल अस्पताल व आसपास नशे का कारोबार चलने की व दिनभर और विशेषकर शाम के समय यहां नशेड़ियों के मंडराने से हालात खराब होने की आशंका जताई गई थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते बुधवार को एएसपी शुभम अग्रवाल की ओर से सिविल अस्पताल का औचक दौरा कर हालात का जायजा लिया गया और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों को भी असामाजिक व शरारती तत्वों से सख्ती से पेश आने के निर्देश जारी किए गए।