Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing वर्ल्ड पापुलेशन डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी देश के लिए खतरा बनती जा रही है : डॉ आदित्य सिलारिया

वर्ल्ड पापुलेशन डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी देश के लिए खतरा बनती जा रही है : डॉ आदित्य सिलारिया

वर्ल्ड पापुलेशन डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी देश के लिए खतरा बनती जा रही है : डॉ आदित्य सिलारिया

पठानकोट 11 जुलाई ( अविनाश शर्मा,) : स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्लर्ड पॉपुलेशन डे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने किया। ए.सी.एस. डा.अदिति सलारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि व्लर्ड पॉपुलेशन डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी पूरे विश्व के लिए खतरा बनती जा रही है अगर रहते हम सभी सजग न हुए और आबादी पर कंट्रोल न किया तो आने वाले समय में धरती पर रहने वाले इंसान, पेड़ पौधे, जीव जंतू, पानी के स्त्रोतों के लिए बेहद खतरनाक होगा। सिविल सर्जन डा.रूबिन्द्र कौर ने कहा कि भारत की जनसंख्या अनुमानित अंकड़े के साथ 2024 में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चाईना को भी पार कर जाएगी जिसके लिए इसपर काबू पाना अत्यंत जरूरी है। बढ़ती हुई जनसंख्या पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से कई मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं जैसे की महिलाओं के लिए नलबंदी तथा पुरुषों के लिए नसबंदी है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त और भी कई साधन है जिससे जनसंख्या पर निरंतर पाया जा सकता है। जैसे की सिविल अस्पतालों में गर्वधारण को रोकने के लिए ओरल पिल्ज, छाया गोलियां, एमरजेंसी कोटरासैपटिव पिल्ज, टीकाकरण तथा निरोध जैसे साधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन साधनों के प्रयोग से बच्चों में दूरी रखी जा सकती है और बढ़ती हुई जनसंख्या पर भी काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे की बढिय़ा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर जरूर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि आज के दिन सी.एच.सी. घरोटा, सी.एच.सी बुंगल बधानी, सी.एच.सी. सुजानपुर, सी.एच.सी. नरोट जैमल सिंह तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं।

इस अवसर पर जिला परिवार ऑफिसर डा.राजकुमार, एस.एम.एम. डा.सतनाम सिंह गिल, डा.कनिका, वीना, अनुराधा उपस्थित थे।