बटाला 13 फरवरी (अविनाश शर्मा, संजीव ) : पंजाब विधानसभा चुनावें को शेष एक सप्ताह बाकी रह गया है और चुनावी जनसभाएं जोर पकड़ रही है। यहां के सरकुर्लर रोड़ पर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा बटाला से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन शेर सिंह कलसी (शैरी कलसी) के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। शैरी कलसी के समर्थन में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देख विरोधीयों के हाथ-पांव फूल रहे थे। इस चुनावी सभा से पहले शैरी कलसी द्वारा भगवत मान को सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद भगवंत मान द्वारा कांग्रेसियों व वणकार संघ के नेता यशपाल चौहान जो कि वर्षो से कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदो पर रहे, अपने पूरे परिवार एवं अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये, जिससे कांग्रेसियों को करारा झटका लगा। इस दौरान भगवंत मान द्वारा यशपाल चौहान को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद भगवंत मान ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टीयों को आढे हाथों लेते हुए कहा कि विरोधी पार्टीयों के नेता आपस में ही खींचतान कर रहे है परंतु आप पार्टी एकजुट है और एक दूसरे के साथ लग कर एक दूसरे के पक्ष में जुटे हुए है। बटाला इंडस्ट्री को लेकर भगवंत मान ने कहा कि बटाला इंडस्ट्री को सही दिशा की ओर लेकर जाएंगे। आप की सरकार बनने पर स्वच्छ एवं नशा मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी विकास किया जाएगा। इस दौरान मान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलम आप दोगे, फैसला आपका होगा और मैं सिर्फ उस फैसले को लिखने का कार्य करूँगा। इस दौरान मान द्वारा आप पार्टी में कईओ को पार्टी में शामिल किया गया।
इस अवसर पर भारी भरकम भीड़ देखकर थाना सिटी के एसएचओ का व्यवहार लोगों के प्रति ठीक नहीं था और रैली दौरान एसएचओ को कई लोगों के साथ उलझते देखा गया। परंतु लोग फिर भी अपने स्थान पर टिके रहे, जिससे साफ पता चलता था कि इस बार लोग आप को जीताने का मन बना चुके है।
कैप्शन- 1. आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा बटाला से आप प्रत्याशी शैरी कलसी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए।








