व्यापार मंडल सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मनिंदर सिंह लक्की की अध्यक्षता में मेयर पन्ना लाल भाटिया से की मुलाकात
पठानकोट 23,जुलाई(तरूण/रोहित) : पठानकोट व्यापार मंडल सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मनिंदर सिंह लक्की की अध्यक्षता में मेयर पन्ना लाल भाटिया से मुलाकात की गई।इस मौके उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाई गई रोक के बारे में मेयर पन्ना लाल भाटिया से गहराई से बात की।इस मौके पर पठानकोट पूर्व विधायक अमित विज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके प्रधान मनिंदर सिंह लक्की ने कहा की बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स में समान के साथ जो एक बैग दिया जाता है उसके लिए 10 से 15 रूपये चार्ज किए जाते हैं परंतु उन शॉपिंग मॉल्स में जो भी लोग सामान खरीदने आते हैं उन्हें तो अधिक फर्क नहीं पड़ता,परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मध्यम वर्ग के होते हैं और जिनकी आमदनी भी मध्यम ही होती है और वह लोग जिन भी दुकानों में जाते हैं यदि उन दुकानों में भी ठीक उसी तरह से बैग के लिए एक्स्ट्रा 10 से 15 रूपये चार्ज किए जाएंगे,तो ऐसे में दुकानदार और ग्राहक का बना बनाया है रिश्ता भी एक तरह से खराब होता है क्योंकि काफी लंबे समय से वहीं ग्राहक इन दुकानों में आते हैं तो ऐसे में सरकार और प्रशासन को इस ओर खास ध्यान देना चाहिए कि इसके लिए कोई ऐसा समाधान किया जा सके ताकि मध्यम वर्ग के दुकानदारों को भी अधिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े और जो प्रतिदिन निगम द्वारा चालान काटे जा रहे हैं उससे भी दुकानदारों का बचाव हो सके।इस मौके चेयरमैन अनिल महाजन करियाना एसोसिएशन प्रेसिडेंट राजेश महाजन,पी आर ओ गुरजीत सिंह होंडा, मनीष कक्कड़,सुरेंद्र महाजन,तेजा सिंह, नवीन मल्होत्रा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट,प्रदीप अग्रवाल,विजय कक्कड़, जतिन वालिया,विवेक महाजन,परमजीत सिंह,अजय कुमार ,शुगम,बल्लू,राजकुमार, मनदीप महाजन, मदनलाल, संदीप महाजन,अमित कुमार, अजय महाजन इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।इस मौके मेयर पन्नालाल भाटिया ने इस मामले को लेकर आने वाले सप्ताह में इस मुद्दे पर एक्सियन प्रदूषण बोर्ड के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया और इन समस्याओं के समाधान के लिए भी आश्वासन दिया।








