पठानकोट 27 जनवरी (ब्यूरो) : डाक विभाग के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जो इस ओर इशारा करती है की डाक विभाग डाक विभाग के माध्यम से आने वाले ग्रामीणों के दस्तावेज और अन्य सामग्री किस प्रकार लोगों तक सही सलामत पहुंचा रहा है सवाल उठ रहे हैं के कहीं इसी वजह से तो लोगों को उनके दस्तावेज प्राप्त नहीं हो रहे यहां सीमावर्ती क्षेत्र के रावी दरिया के कथलौर पुल के नीचे करीब एक सौ अधार कार्ड कुछ सरकारी विभागों के पत्र और ग्रामीणों के डाक से संबंधित दस्तावेज बिखरे पड़े मिले हैं लोगों के यह अति आवश्यक दस्तावेज ग्रामीणों तक पहुंचने की बजाय दरिया किनारे मिलने से स्थानीय डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं मामला 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का है यहां पुल के नीचे स्थानीय युवाओं की ओर से दौड़ लगाने के लिए बनाए गए ट्रैक पर स्थानीय युवा रणबीर कुमार रवि कुमार परसोत्तम और अन्य युवा 26 जनवरी सुबह करीब 7:00 बजे रोजाना की तरह अति संवेदनशील पुल के नीचे रनिंग करने के लिए पहुंचे थे इसी दौरान युवाओं को ट्रैक के निकट पढ़े हुए कई आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले यह सभी दस्तावेज और आधार कार्ड बमियाल से संबंधित थे ग्रामीणों की ओर से इसकी जानकारी गांव के मेंबर पंचायत नरेंद्र कुमार को दी गई जिसके बाद ग्राम पंचायत बमियाल की सरपंच रजनी ठाकुर को सूचना दी गई जिस पर उन्होंने भी मौके पर आकर दस्तावेज देखें बताया जा रहा है कि आधार कार्ड और अन्य चिट्ठियां जिन लोगों की थी इसके बारे जानकारी लेने के लिए में पिछले कई दिनों से स्थानीय बमियाल के पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा चुके हैं मामले की जानकारी पुलिस नाके को भी दी गई जिस पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई नरेश शर्मा की ओर से दस्तावेज को इकट्ठे करके इन से संबंधित लोगों से जानकारी ली ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक गंभीर मामला है लोगों के जरूरी दस्तावेज और आधार कार्ड डाक विभाग के माध्यम से ग्रामीणों पर पहुंचने की बजाय दरिया किनारे पड़े मिले हैं आखिर इसका जिम्मेदार कौन है इसकी जांच होनी चाहिए और लापरवाही बसने वाले कर्मचारी पर बनती कार्रवाई की बमियाल निवासी राज कुमार ने बताया कि उनके पेंशन से संबंधित दस्तावेज भी यहां पड़े मिले हैं इनके बारे में उनकी ओर से कई बार विभाग के कर्मचारियों से पूछा था परंतु उनकी ओर से इनके नहीं आने की बात कही जा रही थी अब जबकि यह दस्तावेज यह जहां विभाग की लापरवाही सामने ला रहे हैं जाए उधर संबंधित विभाग की ओर से लावारिस अवस्था में मिले इन दस्तावेज और आधार कार्ड को लेकर जो बात कह रहा है वह गले नहीं उतर रही क्योंकि विभाग इसने अपने कर्मचारियों की लापरवाही की बजाए इसे महज इत्तेफाक बता रहा है क्योंकि बमियाल पोस्ट ऑफिस की इंचार्ज अनीता का कहना है कि इसमें कोई लापरवाही नजर नहीं आती उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घनी धुंध पड़ रही है हो सकता है डाक लाते समय कर्मचारी से यह थैला पुल पर गिर गया हो और किसी राहगीर की ओर से इसे उठाकर पुल के नीचे फेंक दिया हो।
बडी खबर.. डाक विभाग के कर्मचारियों की बडी लापरवाही,लोगों के 100 के करीब आधार कार्ड व जरूरी दस्तावेज पुल के पास लावारिस अवस्था में पड़े मिले
- Post published:January 27, 2022
You Might Also Like
ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਫੱਸੇ ਭਾਰਤੀ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਨੂੰ ਤਰੂੰਤ ਵਾਪਿਸ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ : ਜਮਹੂਰੀ ਅਧਿਕਾਰ ਸਭਾ
ਵੱਡੀ ਖਬਰ.. ਮਾਮਲਾ ਖਵਾਜਾ ਵਰਦਾਗ ਦੀ 24 ਲੱਖ 39 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਖੁਰਦ ਬੁਰਦ ਕਰਨ ਦਾ
भगवान परशुराम मंदिर में ट्रक यूनियन में मकर संक्रांति के उपलक्ष पर हमन जग करवा कर 25 जरूरतमंद परिवारों को कंबल किए वितरित
ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ,2 ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਤੇ 2 ਕਾਰਤੂਸ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ







