Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सनातन धर्म में कन्या विवाह का बड़ा महत्व है : नदियाँ बिहारी दास

सनातन धर्म में कन्या विवाह का बड़ा महत्व है : नदियाँ बिहारी दास

जुगियाल (हैप्पी) 

7 अगस्त : जे के पैलेस जुगियाल रोड में वृंदावन सेवा समिति के कथावाचक नदिया बिहारी दास जी द्वारा 9 वे दिन की श्री भागवत रहस्य कथा का हुआ शुभारंभ निवेदन कर्ता है नरेश नाटक क्लब जुगियाल के प्रधान भूपिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, पृथ्वीराज जी के द्वारा आई हुई संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस 9 दिवसीय भागवत कथा के नौवें दिन देर शाम रविवार को नदियाँ बिहारी दास जी महाराज ने एक कन्या के विवाह से मिलने वाले पुण्य पर विस्तार से अपनी बातों को रखा। उन्होनें कहा कि सनातन धर्म में कन्या विवाह का बड़ा महत्व है। जीवन में हर एक व्यक्ति को एक लड़की की शादी करा कर पुण्य का भागी बनना चाहिए। अन्यथा मनुष्य जीवन में इस पुण्य से व्यक्ति बंचित रह जाता है। इस दौरान महाराज जी ने भागवत कथा के नियम और विधि पर चर्चा करते हुए कहा पुत्री विवाह में सहयोग तुल्य फल की प्राप्ति होती है। कथा का आयोजन पांच ब्राह्मणों का वरन करना चाहिए। वैदिक श्लोंको का संस्कृत में उच्चारण करने से वातावरण में भक्ति का माहौल बनता है। उन्होनंे कहा कि भगवत गीत में भगवान कृष्ण ने कर्मयोग को प्रधानता दिया है। उस रास्ते पर चलने वाला मनुष्य कष्ठ तो सहता है, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है और दुनिया जय जयकार भी करती है। महाराज जी ने कहा कि सत्य का पालन ही धर्म का पालन है। यानि सत्य में भगवान का वास होता है और इसी रास्ते पर चलकर मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जैसे जैसे लोगों को कथावाचन की जानकारी मिल रही है।
कमल कृष्ण हैप्पी