गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता)
25 मई : गढ़दीवाला के नजदीकी गांव भंबोवाल में बाबा नाग देवता कमेटी के समूह सदस्यों ,अध्यक्ष बिशन दास, कैशियर हरदेव सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, सूबेदार पिर्थी चंद, ठाकुर नगिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई, दिन शनिवार को बाबा नाग देवता जी के मंदिर मे वार्षिक भंडारा करवाया जा रहा है। जिसमें धार्मिक कार्यक्रम व भंडारा पूरा दिन चलेगा चलेगा । समूह कमेटी की और से इलाके की संगतों को पधारने की अपील की गई है ।








