गढदीवाला (PPT NEWS )
11 मई : भाजपा नेता ईशु गुप्ता के कार्यालय पर एससी कमिशन राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर भाजपा वर्करों से गंभीरता से विचार विमर्श किया। इस मौके भाजपा नेता ईशु गुप्ता ने कहा राज्य व केंद्र सरकार मिलकर एडिड् स्कूलों में अध्यापकों व स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करें ताकि भविष्य में स्कूल चलते रहें।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 2003 से इन स्कूलों की पोस्टों पर रोक लगा रखी है। 1967 में इन स्कूलों में कर्मचारियों की संख्या लगभग 10 हजार के करीब थी अब इन स्कूलों में 1500 के करीब कर्मचारी रह चुके हैं। पंजाब सरकार को अगर इन स्कूलों में पोस्टें भरने में कठिनाई आ रही है तो बाकी राज्यों की तर्ज पर इन स्कूलों को पंजाब सरकार मर्ज करके इन स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों को बडी राहत मिल सकती है।पंजाब सरकार ने जैसे जिल परिषद के अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया था उसी तरह इन स्कूलों को भी शिक्षा विभाग में शामिल कर सकती है। पंजाब सरकार ने अपने चुनाव मैनीफैस्टो में इन स्कूलों को दिल्ली पैटर्न की तर्ज कर मर्ज करने की बात कही थी परंतु अब इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन स्कूलों के अध्यापकों अभी तक 6 वें पे कमिशन से भी वंचित है और पंजाब सरकार की टाल मटोल की निति जारी है और अभी सारे कर्मचारी राम भरोसे।पंजाब सरकार ने यह भी कहा था कि यह सरकार सभी को एक नजर से देखेगी परंतु सरकार के कर्मचारियों को पिछले 2 सालों से 6 वां पे कमिशन मिल चुका है।
इसके अलावा केंद्र सरकार की जनहित नीतियों की देश के हर नागरिक तक पहुंचाई जाए ताकि भविष्य में आम नागरिक उसका लाभ ले सके उन्होंने कहा देश की आबादी का 80% हिस्सा गांव में रहता है और भविष्य में केंद्र व राज्य सरकार उस को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक योजना बनाएं ताकि ग्रामीणों का स्टार हर प्रकार से और ऊंचा हो सके आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सुविधा शिक्षा और योगिताके अनुसार रोजगार की कमी है इस अवसर पर विजय सांपला जी ने भरोसा दिया की कुकर समस्याओं के समाधान के लिए मैं केंद्र सरकार से बात करूंगा ताकि भविष्य में देश के हर नागरिक को आज सुविधा मिल सके। इस अवसर पर अविनाश शर्मा डॉक्टर स्वर्ण कांत पराशर राजू गुप्ता पूर्व एमसी पवन गुप्ता अमरीक सिंह के अलावा भाजपा नेता उपस्थित थे।
फोटो : विजय सापला के साथ क्षेत्र की समस्याओं के संबंध बातचीत करते हुए ईशु गुप्ता व अन्य।








