Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब सरकार खेलों के प्रोत्साहन हेतु प्रयत्नशील: ब्रम शंकर ज़िम्पा

पंजाब सरकार खेलों के प्रोत्साहन हेतु प्रयत्नशील: ब्रम शंकर ज़िम्पा

होशियारपुर ( ब्यूरो) 
– जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित
01 मई : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियापुर में आज जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रम शंकर जिंपा ने राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत परिश्रम और पूर्ण क्षमता के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, इससे खेलकूद के साथ जीवन में भी सफलता की प्राप्ति होती है। उन्होंने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विद्या मंदिर संस्थान के अध्यक्ष अनुराग सूद ने खिलाड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष हरविंदर पठानिया एवं महासचिव व जिला कोच जोगी के नेतृत्व में आयोजित उक्त समारोह में मुख्य जज मनजोत लोंगिया के साथ प्रीति, करिश्मा, रोशनी व गगन ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान टांडा, भोगपुर, डविडा अहिराना, गढ़शंकर, मनहोता व होशियारपुर
से खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस अवसर पर होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद मुखी राम,अशोक पहलवान प्रितपाल सिंह, एडवोकेट अमित कुमार, मलकीत कुमार,  रिटायर्ड प्रिंसिपल वरिंदर शर्मा,  संतोष सैनी, संदीप सैनी, सीनेटर संदीप सीकरी, अरुण अबरोल अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।