मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से विधायक शेरी कलसी का किया गया सम्मान
आरएमपी डॉक्टरों की मांगों को जल्द से जल्द विधान सभा में लेकर जाऊंगा : शेरी कलसी
बटाला (अविनाश शर्मा) : मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन बी आर अंबेडकर लिटिल फ्लावर स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया इसमें मुख्य मेहमान बटाला से विधायक शेरी कलसी विशेष रूप से शामिल हो गए। इस मौके पर आरएमपी डॉक्टरों की ओर से शेरी कलसी का विशेष सम्मान किया गया इस अवसर पर विधायक की ओर से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर आरएमपी डॉक्टरों की ओर से विधायक को मांग पत्र दिया गया जिसमें एमपी डॉक्टरों को आ रही मुश्किलों से अवगत कराया गया और मांग की गई पंजाब मैं आरएमपी डॉक्टरों को सम्पूर्ण रूप से मान्यता दी जाए और साथ ही आरएमपी डॉक्टरों मैं विधायक को बताया कि करोना काल में पंजाब की जनता को सस्ता इलाज की सुविधाएं दी गई जबकि उस वक्त बड़े-बड़े हॉस्पिटल अपने हाथ खड़े कर गए थे मरीजों को हाथ नहीं डाल रहे थे विधायक की ओर से आरएमपी डॉक्टरों को आश्वासन दिया गया कि विधानसभा में आपकी मांगों को मैं लेकर जाऊंगा कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द पंजाब में आप की मांगों को लागू किया जा सके इस अवसर पर प्रधान डॉक्टर चमन लाल. डॉ अशोक शर्मा. डॉ राजेश शर्मा. डॉक्टर लखविंदर सिंह दर्दी. डॉक्टर संधू. डॉक्टर बऊ राम. डॉक्टर गुरुदेव सिंह. डॉक्टर बलजीत सिंह आदि हाजिर थे।








