बटाला, 22 जून (अविनाश शर्मा)
: थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने गांवों में से भैंसे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 व्यक्तियों को एक महिन्द्रा मैक्स पिकअप और एक छोटा हाथी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में की गई प्रैस कान्फैंस को संबोधित करते हुए डी.एस.पी फतेहगढ़ चूड़ियां खुशबीर कौर और एस.एच.ओ किरणदीप सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि एस.एस.पी बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा चोर लूटेरों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिलबाग सिंह पुत्र नरिन्द्र सिंह निवासी बद्दोवाल खुर्द ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि तिथि 10 जून की मध्य रात्रि को कुछ अज्ञात व्यक्ति उसकी पशुओं वाली हवेली में से उसकी 3 भैंसे चोरी करे फरार हो गए हैं। डी.एस.पी खुशबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने दिलबाग सिंह के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस मामले की जांच हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था और इस दौरान पुलिस ने उक्त चोरी की वारदात को ट्रेस करते हुए इस मामले में शामिल 3 व्यक्तियों गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी सूरापुर थाना अजनाला जिला अमृतसर, गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी सूरापुर थाना अजनाला और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी कड़ियाल थाना भिंडी सैदा जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से वारदात के समय इस्तेमाल किए गए वाहन एक छोटा हाथी और एक महिन्द्रा मैक्स पिकअप भी बरामद कर लिया है।








