दसूहा (चौधरी)
दसूहा में अब तक करीब 6 मामले आ चुके हैं सामने
: दसूहा शहर में चाइना डोर का कहर लगातार जारी है एक के बाद एक चाइना डोर से लोग जख्मी होने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। जहां एक प्रवासी परिवार का 13 वर्षीय बच्चा चाइना डोर की चपेट में आ गया। जिसे जख्मी हालत में दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर द्वारा गहरा जख्म देखते हुए उसकी गाल पर चार टांके लगाने पड़े। जानकारी देते हुए घायल बच्चे के पिता मिंटू भगत ने बताया कि उसका बेटा किशोर दुकान से समान लेने के लिए घर से दुकान गया था। बीच रास्ते में वह चाइना डोर की चपेट में आ गया। जख्मी हालत में उसे दसूहा के सिविल अस्पताल लिजाया गया। डॉक्टर द्वारा इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इस तरह के हो रहे हादसों से जाहर है कि चाइना डोर की बिक्री दसूहा शहर में बंद नहीं हो रही इस संबंधी प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।