Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कर्मचारियों ने एचओडी के खिलाफ…

वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कर्मचारियों ने एचओडी के खिलाफ…

पठानकोट/सुजानपुर (तरूण / रोहित) 

वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन कर्मचारियों ने एचओडी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

29 सितंबर को वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी के खिलाफ मोहाली में किया जाएगा रोष प्रदर्शन,पे कमीशन का बकाया दिया जाए धीमान,आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए

16,सितंबर : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन वाटर सप्लाई सैनिटेशन जिला पठानकोट की बैठक चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता की अध्यक्षता में मंडल दफ्तर मलकपुर के बाहर वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग के एचओडी,पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से राजेंद्र धीमान जिला प्रधान पी एस एस एफ शामिल हुए इस मौके पर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार तथा वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग के एचओडी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।जिसमें जिला पठानकोट से कर्मचारी पेंशनर भारी संख्या में शामिल हुए इस मौके पीएसएसफ जिला प्रधान रजिंदर धीमान,चेयरमैन सतीश शर्मा,प्रधान युद्धवीर सिंह महासचिव सुरेश कुमार, प्रधान रजिंदर कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा बताया कि पिछले लंबे समय से फील्ड कर्मचारियों की मांगों का हल नहीं हो रहा।जिसके कारण कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है उन्होंने कहा दर्जा तीन तथा चार की प्रमोशन,मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को तरस के आधार पर नौकरी देना सारे कार्य रुके हैं जबकि ठेका कर्मचारी 18000 वेतन दिया जा रहा है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को 9500 वेतन जा रहा है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों का 26000 वेतन बनता है जो पंजाब सरकार द्वारा लागू नहीं किया जा रहा।उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी को वाटर सप्लाई सैनिटेशन मंत्री द्वारा भरोसा दिया गया था कि फील्ड कर्मचारियों की मांगों शीघ्र पूरा किया जाएगा।लेकिन फील्ड कर्मचारियों के कार्य ना होने के कारण कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है,तो वहीं वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग के एचओडी द्वारा फील्ड कर्मचारियों की मांगे ना पूरी करने के विरोध में आज रोष प्रदर्शन किए गए हैं उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि ठेका कर्मचारी,आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए,वेतन आयोग का बकाया जनवरी 2016 से लेकर 30 जून 2021 तक बकाया दिया जाए, महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाए तथा पिछला बकाया दिया जाए,सभी कर्मचारियों, पेंशनरों को कैशलेस सुविधा मेडिकल दी जाए ,पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए पंजाब के सभी फील्ड कर्मचारियों को टाइमस्केल दिया जाए उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो 29 सितंबर को सैनिटेशन विभाग के एचओडी, पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन मोहाली में किया जाएगा।इस मौके पर जिला प्रधान रजिंदर धीमान, चेयरमैन सतीश शर्मा,प्रधान युद्धवीर सिंह महासचिव सुरेश कुमार,प्रधान रजिंदर कुमार,प्रधान थडू राम, अमरजीत सिंह,सुरेश कुमार,मोहन सिंह,सुरेंद्र सैनी,दलजीत सिंह, विजय कुमार, मुकंद लाल सैनी,ओम प्रकाश टंडन,जगदीश सिंह,मोहिंदर पाल, सिकंदर सिंह,रघुवीर सिंह,लवली शर्मा, रवि कुमार,निर्मल सिंह,सुरेश कुमार,सत्येंद्र कुमार, रविंदर सिंह,कमल देव,चमेल सिंह,अविनाश चंद्र,विजय कुमार, प्रभु लाल,नरेश कुमार,अश्विनी शर्मा आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।