Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शिवसेना हिंद की ओर से विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

शिवसेना हिंद की ओर से विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

शिवसेना हिंद की ओर से विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

राष्ट्रीय चेयरमैन रवि शर्मा ने विशेष रूप से की शिरकत

पठानकोट 12,जून(तरूण) : आज शिवसेना हिंद राष्ट्रीय चेयरमैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता एंटी खालिस्तान फ्रंट रवि शर्मा के दिशा निर्देशों पर पार्टी का विस्तार करते हुए सुरेंद्र शर्मा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से शिरकत करते हुए रवि शर्मा ने बताया कि शिवसेना हमेशा से ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए यथाशक्ति प्रयास करती आ रही है और इसी प्रयास के चलते उनकी नीतियों से प्रभावित होकर नए चेहरे पार्टी में शामिल किए गए हैं रवि शर्मा ने बताया कि राहुल भगत बहुत लंबे समय से शिवसेना हिंद में सिपाही के तौर पर कार्य कर रहा है आज उन्हें सर्वसम्मति से पठानकोट जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और राहुल भगत से इस बात की भी उम्मीद करते हैं कि वह पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचा कर पार्टी का विस्तार एवं प्रसार करेंगे।इस मौके राहुल भगत ने रवि शर्मा का धन्यवाद करते हुये कहा कि वे पहले भी ईमानदारी से शिवसेना हिंद का कार्य कर रहे थे लेकिन इस जिम्मेवारी के बाद वह और अधिक लगन से पार्टी का विस्तार एवं प्रसार करेंगे।इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा एक दरखास्त डिवीजन नंबर एक में बहुत समय पहले दी गई थी जिसमें व्यक्ति द्वारा भगवान शिव का निरादर किया गया था इस विषय में पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई कल वह एक शिष्टमंडल के साथ मानयोग एसएसपी पठानकोट को मिलेंगे क्योंकि एसएसपी पठानकोट द्वारा उन्हें सूचित किया गया था कि इस विषय में लीगल राय लेने के लिए प्रक्रिया चल रही है रवि शर्मा ने बताया कि हिंदुओं देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एफ आई आर का दर्ज ना होना ऐसे लोगों के हौसले बुलंद करती है परंतु वह हर हाल में उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करेंगे जो हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा चाहे वह किसी भी जाति मजहब या पार्टी का हो उस व्यक्ति को किसी भी हाल में माफ नहीं किया जाएगा।इस मौके पर सुरिंदर शर्मा,लाडी आदि ने भी राहुल भगत को मुबारकबाद दी एवं भरोसा दिया कि पार्टी का विस्तार करने के लिए वह हर एक जगह उनका सहयोग करेंगे।