Prime Punjab Times

Latest news
*44ਵੇਂ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ ਮੇਲੇ 'ਚ ਲੰਗਰ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ,ਡਿਊਟੀਆਂ ਸੰਬੰਧੀ ਬੈਠਕ ਸੰਪੰਨ* ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ, ਵਿਕਾਸ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਧ ਵਿਚਾਲੇ ਰੋਕ ਕੇ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਇਆ ਦਫ਼ਤਰ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਵਿੱਦਿਆ ਆਰੰਭ 2026’ ਨਾਲ ਦੋ-ਦਿਨਾ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਤੀ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਯਾਮ -ਸਾਲਾਸਰ ਬਾਲਾਜੀ, ਮਥੁਰਾ-ਵਰਿੰਦਾਵਨ ਅਤੇ ਹਰਿਦੁਆਰ-ਰਿਸ਼ੀਕੇਸ਼ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ’ ਤਹਿਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਆਗਾਜ਼-ਏ-ਖ਼ਾਸ’ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਅਕਾਦਮਿਕ ਸੈਸ਼ਨ 2026-27 ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ 124 ਵੇਂ ਮਹੀਨਾਵਾਰ  ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ 200 ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਣ  ਸ.ਸ.ਸ.ਸਕੂਲ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ-ਵਾਰਿਮੰਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ  ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ ਵਾਰਮਿੰਗ ਡੇ ਮਨਾਇਆ गुरु मां की दिव्य संगत में साधकों ने किया सामूहिक ध्यान, 13 अगस्त को देश-विदेश में होगा विशेष योग नि...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का 48 घंटे में पर्दाफाश, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का 48 घंटे में पर्दाफाश, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

बटाला, 3 अगस्त (अविनाश शर्मा)

: बटाला के थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आने वाली अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर कुछ दिन पहले हुए ग्रेनेड हमले के मामले का पंजाब पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने गांधी कैंप, बटाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

डीआईजी ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने की वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल उसके आपराधिक नेटवर्क और पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग स्वयंभू संगठनों के नाम पर दहशत फैलाने और अपनी पहचान बनाने के लिए ऐसी पोस्ट डालते रहते हैं। वास्तव में विदेशों में बैठे शरारती तत्व पंजाब के गरीब परिवारों और नाबालिग युवाओं को पांच से सात हजार रुपये का लालच देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं तथा उनसे इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं करवा रहे हैं।

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब पहले भी आतंकवाद का काला दौर झेल चुका है। अब जब सांप्रदायिक और जातीय आधार पर लोगों को लड़ाने की उनकी कोशिशें सफल नहीं हो रहीं, तो वे पंजाब के युवाओं को मोहरा बनाकर राज्य का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे ऐसे भ्रामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और भड़काऊ प्रचार से दूर रहें, क्योंकि ऐसे लोग युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले को सुलझाने का श्रेय काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब, बटाला पुलिस, एसएसपी महिताब सिंह तथा पूरी जांच टीम को जाता है। काउंटर इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस ने आपसी समन्वय के साथ बेहतरीन कार्य करते हुए केवल 48 घंटे में इस संवेदनशील मामले को ट्रेस कर लिया।

डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके दस्तावेजों की जांच कर उसकी उम्र और अन्य तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि इस साजिश से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जा सके।

error: copy content is like crime its probhihated