पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
7 मार्च : आज रंगो के त्योहार होली के पावन मौके पर रोहित स्याल डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट ऐण्ड चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड पठानकोट और मनोहर ठाकुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन पठानकोट की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की ओर से होली का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया।जिस में सुभाष वर्मा ट्रांसपोर्ट स्टेट सेकेट्री पंजाब तथा रेखा मनी शर्मा डिस्ट्रिक्ट वीमेन्स विंग प्रेसीडेंट रोहित वर्मा वार्ड इंचार्ज मनोज सैनी वार्ड इंचार्ज नातिन्देर सिंह ऑफ़िस इंचार्ज विनोद कुमार पर्दीप कुमार संजीव कुमार साहिब सिंह साबा राहुल चौहान अश्वनी कुमार नीरज ठाकुर आदि ने पहुंच कर फुलो और रंगो को एक दूसरे पर डाल कर होली का त्यौहार मनाया अथवा सब ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान सब ने होली के असली रंगो को इस्तेमाल करने के लिए लोगों से अपील भीकी ताकि किसी का नकली रंगो से नुक्सान ना हो और सभी ने आम आदमी पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये और सभी देशवासियों और शहरवासियों को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी।








