पठानकोट(अविनाश / तरूण / रोहित)
अध्यक्ष पूजा डालोत्रा की अध्यक्षता में प्रेस क्लब धार पठानकोट द्वारा तिमाही मीटिंग का किया आयोजन
29,अगस्त : प्रेस क्लब धार पठानकोट द्वारा अध्यक्ष पूजा डालोत्रा की अध्यक्षता में तिमाही मीटिंग का आयोजन पठानकोट के निजी रेस्टोरेंट में किया गया।जिसमें अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ क्लब मेंबरों ने क्लब के 3 महीने के कार्यकाल को लेकर आपस में खुलकर चर्चा की ओर आगामी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया।जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही नई चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे एकजुटता का आवाहन किया।इस अवसर पर प्रेस क्लब धार पठानकोट द्वारा नई नियुक्तियांभी की गई।जिसमें सचिन मेहरा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी और आलोक कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पूजा ने बताया की आज क्लब को बने हुए 3 माह पूरे हो गए हैं इन 3 माह में क्लब ने कई प्रकार के समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है जिसमें पंजाब सरकार के पौधारोपण अभियान के तहत प्रेस क्लब धार पठानकोट द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए इसके अलावा भारत सरकार के हर घर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगे बांटे गए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा प्रेस क्लब धार कला निरंतर समाज सेवा एवं लोकहित में करवाए जा रहे कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी। प्रेस क्लब धार पठानकोट के मेंबरों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी भी पत्रकार को उनके कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो हमारी प्रैस क्लब उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। वहीं उन्होंने संदेश दिया की पत्रकार को भी अपनी पत्रकारिता निष्पक्ष होकर करनी चाहिए,इस अवसर पर प्रेस क्लब धार की प्रधान पूजा डालोत्रा,उपप्रधान राकेश कुमार,चेयरमैन अनिल राणा,मुख्य सचिव राजेश भारद्वाज,कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय सचिव नरेंद्र पाल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट भारत भूषण शर्मा,ऑर्गनाइजेशन सचिव नितिन टंडन,प्रेस सचिव सचिन मेहरा,सचिव आलोक शर्मा,सचिव सिद्धार्थ सूरी,पी आर ओ पंकज शर्मा,देवेंद्र पंडित,श्याम धीमान,सुधीर शर्मा,धर्मवीर, अंकित शर्मा,ईशान शर्मा,नरेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,अश्विनी सलहोत्रा,शुभम भारद्वाज ,शम्मी सलहोत्रा आदि विशेष तौर पर उपस्थित उपस्थित रहे।








