Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के पुराने नेता व कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारी मिलेंगे : अजय कौशल सेठू

पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के पुराने नेता व कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारी मिलेंगे : अजय कौशल सेठू

गढदीवाला (चौधरी) 

1 मार्च : आज ईशु गुप्ता के कार्यालय पर अजय कौशल सेठू अध्यक्ष भाजपा संगठन जिला मुकेरियां ने भाजपा नेता दुष्यंत मिन्हास और ईशु गुप्ता के साथ एक बैठक की और बैठक में अजय कौशल सेठू जी ने जानकारी दी की पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी के पुराने नेता व कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारी मिलेंगे और काम करने की क्षमता को देखते हुए पार्टी अपने स्तर पर भविष्य में संगठन में और जिम्मेदारियां योग्य कार्यकर्ता और नेताओं को देगी। इस अवसर पर दुष्यंत मिन्हास और ईशु गुप्ता ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ओर से भविष्य में जो भी संगठन की मजबूती के लिए फैसला लिया जाएगा हर कार्यकर्ता उसका सम्मान करेगा और उन्होंने कहा केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में भाजपा गठबंधन की सरकार बने प्रत्येक कार्यकर्ता का मिशन है और केंद्र सरकार की ओर से जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका हर वर्ग को पूर्ण रुप से लाभ प्राप्त हो रहा है इस अवसर पर दुष्यंत मिन्हास ईशु गुप्ता की ओर से अजय कौशल सेठू पहली बार ईशु गुप्ता के कार्यालय पर अध्यक्ष बनकर आने पर सम्मान में उनको सम्मानित किया गया। उनके साथ डॉ स्वर्ण कांत पराशर सदस्य भाजपा संगठन जिला मुकेरियां और गढ़दीवाला मंडल के अध्यक्ष गोपाल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय कुशल सेठू जी ने पूर्ण विश्वास दिलवाया कि भविष्य में भाजपा संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता और नेताओं को पूरा सम्मान देगा।

फोटो : अजय कौशल सेठु अध्यक्ष भाजपा संगठन जिला मुकेरियां और डॉ स्वर्ण कांत पराशर सदस्य भाजपा संगठन जिला मुकेरिया गोपाल शर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल गढ़दीवाला को सम्मानित करते हुए दुष्यंत मिन्हास और ईशु गुप्ता