Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਤਾਂ... ਚੋਰ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ,ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਕੈਦ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
ADVERTISEMENT
You are currently viewing एडवोकेट बख्शी व खोसला हुए भाजपा में शामिल

एडवोकेट बख्शी व खोसला हुए भाजपा में शामिल

नवांशहर,06 फरवरी (एसके जोशी)

: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन मजबूत करने के लिए जिला भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों के तहत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। परमजीत सिंह बख्शी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला जनरल सेक्रेटरी भी रहे हैं तथा उनकी पत्नी जसप्रीत कौर पार्षद हैं। परमजीत सिंह बख्शी के साथ अमित खोसला की भी भाजपा में वापसी हो गई है। भाजपा जिला प्रधान एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की व सीनियर भाजपा नेता डा. अश्वनी धीर के प्रयासों से भाजपा में शामिल हुए परमजीत सिंह बख्शी व अमित खोसला को पार्टी के सीनियर नेता एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है तथा कई अन्य नेता भी जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सन् 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव देश की राजनीति के लिए बेहद अहम है तथा इसी से आने वाले 50-100 सालों की दशा तय होगी। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में देश की जनता के साथ जो वायदे किए थे, उन सभी को पूरा किया है तथा प्रधानमंत्री नरिदंर मोदी की अगुवाई में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी। श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए भी पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है तथा इस बार पंजाब सहित इस सीट से भी भाजपा उम्मीदवार विजयी होकर केंद्र सरकार में भूमिका निभाएगा। मौके पर पूर्व पार्षद डा. शिव कुमार तेजपाल, भाजपा नेता संजीव भारद्वाज, एडवोकेट कमल दीवान, कर्ण दीवान, नम्रता खन्ना, डा. रावल, एडवोकेट धीरज सहजपाल, एडवोकेट विशाल शर्मा, विक्रम शर्मा, प्रदीप धीर, बहादुर चंद अरोड़ा, मुकेश मारकंडा, शाम सुंदर जाडला, आदि उपस्थित थे।

error: copy content is like crime its probhihated