दसूहा (चौधरी)
: दसूहा में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस पंचायत समिति स्टेडियम दसूहा में पूरे हर्षोउल्लास से मनाया गया ।इस अवसर पर कंवलजीत सिंह पीसीएस एसडीएम दसूहा मुख्य अतिथि व जज सहिबान विशेष रूप में शामिल हुए तथा उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रसम अदा की। इस अवसर पर उनके द्वारा परेड का निरीक्षण भी किया गया तथा समूह देशवासियों को अपना संदेश देते हुए कहा के हमें देशभक्तों द्वारा दी गई कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे तथा देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे। इस अवसर पर शांति के प्रतीक को दर्शाते हुए आसमान में गुब्बारे भी छोड़े गए।समारोह की शोभा बढ़ाते हुए पंजाब पुलिस के जवानों, एनसीसी केडिटो तथा अलग अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए।इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पी–टी की गई तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर पर कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिवारों के परिजनों , फ्रीडम फाइटरों तथा अन्य गणमान्य शख्सितों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया ।इस डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौडा, थाना प्रभारी प्रभजोत कौर, मनप्रीत सिंह ढिल्लों तहसीलदार दसूहा, कर्मवीर सिंह नायब तहसीलदार दसूहा, मक्खन सिंह महे नायब तहसीलदार गढ़दीवाला, कमलजिंदर सिंह ईओ दसूहा, राजेश कुमार, हरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह स्टैनो, सुनील कुमार, मनप्रीत सिंह, बुआ कुमार, नीरज कुमार, अमरप्रीत सिंह सोनू खालसा उपाध्यक्ष नगर कौंसिल दसूहा, चंद्रशेखर बंटी पार्षद, अमरजीत सिंह भूमि रक्षा अफसर, अंजन सिंह डीएफओ दसूहा, कमल रंधावा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यकर्ता, पार्षद,पंच, सरपंच, नंबरदार तथा बड़ी गिनती में क्षेत्र के अलग अलग स्थानो से लोग उपस्थित थे।
इसी तरफ नगर कौंसिल दसूहा में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। जिसमें हलका विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की तथा परेड से सलामी ली। इस अवसर पर नगर कौंसिल कार्यालय का स्टाफ, पार्षदों के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।
01 पंचायत समिति स्टेडियम सुबह में गणतंत्र दिवस के अवसर पर और राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए एसडीएम दसूहा
02 नगर कौंसिल दसूहा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हलका विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मन उनके साथ अन्य








