Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा के होशियारपुर पहुंचने पर गार्ड आफ ऑनर देकर जिला प्रशासन ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा के होशियारपुर पहुंचने पर गार्ड आफ ऑनर देकर जिला प्रशासन ने किया स्वागत

25 हजार सरकारी नौकरियों को हरी झंडी देकर पंजाब सरकार ने नौजवानों को दिया बड़ा तोहफा: ब्रह्मशंकर जिंपा
– कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा के होशियारपुर पहुंचने पर गार्ड आफ ऑनर देकर जिला प्रशासन ने किया स्वागत
– अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं अपनी ड्यूटी: कैबिनेट मंत्री
– कहा, विभाग पहल के आधार पर निपटाए जाए लोगों की शिकायतें

होशियारपुर, 19 मार्च(ब्यूरो) : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार होशियारपुर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्मशंकर जिंपा का लोक निर्माण विभाग रैस्ट हाउस में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में जिला अधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस की ओर से कैबिनेट मंत्री को गार्ड आफ भी ऑनर दिया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह व एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में नौजवानों को 25 हजार सरकारी नौकरियां देने को हरी झंडी दे दी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौजवानों को पारदर्शाी व मैरिट के आधार पर रोजगार देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार जन कल्याण के लिए और कई सार्थक कदम उठाने वाली है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने व लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर निपटारा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान उन्होंने जिले के अलग-अलग विभागों के कार्यों संबंधी चर्चा भी की।

इस मौके पर डी.एस.पी. सतिंदर चड्डा, एस.ई. पावर कार्पोरेशन श्री पी.एस. खांबा, एक्सियन लोक निर्माण विभाग श्री रजिंदर गोतरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार, एस.डी.ओ. श्री गुरमीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी श्री ब्रह्मशंकर जिंपा का स्वागत किया।