Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मुकेरियां के गांव धर्मपुर के किसान के खेतों में मिला जिंदा बं+ब,सेना व पुलिस ने की घेराबंदी, लोगों में दहशत का माहौल

मुकेरियां के गांव धर्मपुर के किसान के खेतों में मिला जिंदा बं+ब,सेना व पुलिस ने की घेराबंदी, लोगों में दहशत का माहौल

मुकेरियां (PPT ) 

7 जून : जिला होशियारपुर के शहर मुकेरियां के गांव धर्मपुर के किसान अतिंदरपाल सिंह पुत्र मलकीत सिंह के खेतों में बड़े आकार का एक जिंदा बं+ब म‍िलने से हड़कंप मच गया है। मुकेरियां पुलिस ने इस जगह की घेराबंदी कर उस जगह को कब्जे में ले लिया है इसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और क‍िसी को भी मौके पर पहुंचने से रोक द‍िया गया है। बताया जा रहा है क‍ि खेत में हल चलाते वक्‍त किसान अतिंदरपाल सिंह को यह बम म‍िला है। बम म‍िलने की सूचना किसान ने मुकेरियां पुलिस को दी थी। सूचना म‍िलते ही मौके पर पहुंची पुल‍िस ने इसकी जांच पड़ताल की तो बम के बड़े आकार का पता चला। इसके बाद पुल‍िस ने बं+ब न‍िरोधक दस्‍ते और म‍िल‍िट्री के आला अफसरों को भी इस बाबत सूचि‍त कर दिया। यह भी बताया जा रहा है की बम का आकार ज्यादा बड़ा है। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना है बम का आकार 2 फुट से ज्यादा लंबा बताया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र किसी को भी बम वाली जगह के नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है। मौके पर बं+ब न‍िरोधक दस्‍ते के पहुंचने का इंतजार क‍िया जा रहा है।