दसूूहा (चौधरी )
19 मई : विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने 25 लाख रुपए की लागत से मोहल्ला धर्मपुर निहालपुर में बनने वाले निकासी नाले की शुरुआत करवाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दसूहा शहर निवासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पानी का निकासी नाला बनने से मोहल्ला निवासियों की चिरकाल से आ रही मांग पूरी होगी । विधायक जी ने कहा कि निकासी नाला बनने के तुरंत बाद कॉन्वेंट स्कूल वाली सड़क का काम भी शुरू करवा दिया जाएगा ताकि स्कूल में जाने वाले बच्चों उनके अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ सदस्यों एवं राहगीरों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत ना आए ।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का रथ अपनी गति से गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहा है जिसकी मिसाल जालंधर उपचुनाव में हुई रिकॉर्ड तोड़ जीत है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक इंसान का दुख दर्द समझती है। इस अवसर पर वार्ड के काउंसलर सुखविंदर कौर कार्य साधक अफसर नगर परिषद दसूूहा कमलजिंद्र सिंह , नगर परिषद प्रधान सुच्चा सिंह पार्षद चंद्रशेखर बंटी , पार्षद संतोख कुमार तोकी , पार्षद अमरप्रीत सिंह सोनू खालसा , के इलावा अन्य उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन … विधायक दसूूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण एवं अन्य निकासी नाले कार्य का शुभारंभ करवाते हुए ।








