Prime Punjab Times

Latest news
*ਮਨੀਸ਼ ਗੁਪਤਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਅਗਰਵਾਲ ਭਲਾਈ ਬੋਰਡ ਹਲਕਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ ਤੇ ਅਗਰਵਾਲ ਸ... *ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਰ-ਪਾਰ ਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ; 3 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਮੁੱਖ... ​ਕੰਢੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ 'ਚ ਲਗਾਇਆ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ *ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧੂਤ ਨੇ ਬਤੌਰ SHO ਥਾਣਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਿਆ* DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਤਰੰਜ 'ਚ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ *'ਚਿੰਤਾਪੁਰਨੀ ਮੇਰੀ ਮਈਆ” ਸ਼ਿਵਾਂਸ਼ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਭੇਟ ਦਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਪੋਸਟਰ ਰਿਲੀਜ਼* ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਫਲੇਮਲੈੱਸ ਕੁਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦਾ ਆਯੋਜਨ *ਪੰਜਾਬ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫ਼ਤਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 26 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ; ਤਹਿਸੀਲ ਦਫ਼ਤਰ ਦਸੂਹਾ... DTF टीचर्स दल बुल्लोवाल और होशियारपुर की अहम बैठक हुई सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हाजीपुर चौक में पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अज्ञात चोरों ने प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर की 2 गोलकों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी लेकर हुआ रफ्फूचक्कर  

अज्ञात चोरों ने प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर की 2 गोलकों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी लेकर हुआ रफ्फूचक्कर  

दसूहा (चौधरी) 

🌑 दसूहा में चोरों – लुटेरों एवं झपटमारों के हौसले बुलंद

🌑 बाहर से दसूहा में आकर बस रहे अज्ञात लोगों पर कड़ी नजर रखने की शहर निवासियों की मांग

19 मई …. प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर में अज्ञात चोरों ने मध्य रात्रि के समय मंदिर में पडे दो गोलकों को तोड़कर हजारों रुपए की नकदी पर हाथ हाथ साफ कर लिया । जिसकी रिकॉर्डिंग सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई । इस चोरी संबंधी श्री सनातन धर्म सभा दसूहा एवं प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर कमेटी दसूहा के प्रधान रविंदर कुमार रवि शिंगारी ने बताया कि आज सुबह लगभग 4:10 बजे मुझे मंदिर के मुख्य पुजारी का फोन आया कि मंदिर में चोरी हो गई है । तो मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया । जहां जा कर देखा कि किसी अज्ञात चोर ने मंदिर में लगे दो दान पात्रों के ताले तोड़कर उसमें से नकदी चुरा ली है । मैंने तुरंत कमेटी मेंबरों को एवं पुलिस थाना दसूहा के डीएसपी बलवीर सिंह एवं एसएचओ दसूूहा बलविंदर सिंह को फोन पर चोरी संबंधी बताया तो वह कुछ ही मिनटों में पुलिस फोर्स लेकर प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर में पहुंच गए । यहां पर पहुंच कर उन्होंने मंदिर परिसर में रात को ड्यूटी देने वाले सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत दौरान पूछताछ की तो उसने बताया कि रात को मेरी आंख लग गई मुझे नींद आ गई तो मुझे पता ही नहीं चला की कब अज्ञात चोरों ने मंदिर की चारदीवारी में लगी खिड़कियों का शीशा तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया । एवं दो दान पात्रों के ताले तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए । एवं जाते-जाते मेरा मोबाइल भी उठाकर ले गया । जब मेरी नींद खुली तो मैंने मंदिर के मुख्य पुजारी के क्वार्टर में उन को सूचित किया तो उन्होंने कमेटी मेंबरों को सूचित किया । इस संबंधी प्रधान जी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से देखा जाए तो अज्ञात चोर अकेला नहीं होगा उसके साथ उसके और साथी भी बाहर खड़े होंगे । जोकि कैमरे में नजर नहीं आ रहे । सीसी कैमरे में सिर्फ एक ही आज्ञात चोर नजर आ रहा है । दान पात्रों से कितने रुपए की चोरी हुई उसके बारे में प्रधान जी ने अंदाजा बताया कि गोलकों में लगभग 35,000 हजार रुपए से 50,000 रूपए तक की नगदी होने का अनुमान हो सकता है । प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर निर्माण कमेटी श्री सनातन धर्म सभा दसूहा इलावा शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने असामाजिक तत्वों को सख्ती से नुकेल डालने की पुलिस प्रशासन से पुरजोर अपील की है । उन्होंने दसूहा प्रशासन से पुरजोर मांग की है शहर में अज्ञात लोगों की बढ़ती जनसंख्या के कारण हो रही असामाजिक घटनाओं पर पैनी नजर रखी जाने की मांग की है।

error: copy content is like crime its probhihated