पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
इस नवरात्र में नाव पर सवार होकर आयेंगी माता रानी* ,,,,,*भक्तों की भरेंगी झोली
घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त -*
*22 मार्च को प्रथम मुहूर्त प्रात : -* 06 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक!
*दूसरा मुहूर्त :-* 09 बजकर 07 मिनट से 11 :00. बजे तक शुभ !
*तीसरा मुहूर्त: -* 11 :00 बजे से 12 :00 बजे तक अभिजित शुभ !
*उत्तराभाद्र नक्षत्र और शुक्ल योग के साथ ब्रह्म योग का महायोग भी अत्यंत शुभदायक*
20,मार्च : पठानकोट से सटे खानपुर- माधोपुर मैन रोड पर गांव -गोसाईपुर में स्थित बावा लाल दयाल मंदिर के राजपुरोहित एवं प्रकाण्ड ज्योतिषी पंडित रमेश शास्त्री जी के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च 2023 बुधवार को है। इसी दिन से ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होंगे!
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू सनातन धर्मावलंबियों के लिए नववर्ष का आगमन माना जाता है। क्योंकि भारतीय शास्त्र परंपरा अनुसार संवत् का आरंभ दिवस ही नूतन वर्ष माना गया है । इस बार नल परं पिंगल नामक 2080 वां संवत् वर्ष होगा ।
पूरे भारत में नवरात्रि का त्योंहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पूरे साल में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।
ज्योतिष के माहिर राजपुरोहित रमेश शास्त्री जी ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र प्रारंभ होते हैं, जिनका समापन नवमी तिथि पर होता है।
इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से प्रारंभ होंगे और इनका समापन 30 मार्च को होगा।
*चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2023-*
*चैत्र नवरात्रि :-* पहला दिन- *मां शैलपुत्री* 22 मार्च बुधवार
*दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी* 23 मार्च गुरुवार
*तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा* 24 मार्च शुक्रवार
*चौथा दिन- मां कूष्मांडा* 25 मार्च शनिवार
*पांचवां दिन – मां स्कंदमाता* 26 मार्च रविवार
*छठा दिन – मां कात्यानी* 27 मार्च सोमवार
*सातवां दिन- मां कालरात्री* 28 मार्च मंगलवार
*आठवां दिन- मां महागौरी* 29 मार्च बुधवार
*नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री* 30 मार्च गुरुवार
*रामनवमी* :- 30 मार्च गुरुवार








