फगवाड़ा 4 जून (लाली दादर)
* प्रसिद्ध गायक जी खान के गीतों पर जमकर झूमे श्रोता
: नूर-ए-खुदा दरबार बाबा मंगू शाह गांव साहनी तहसील फगवाड़ा का वार्षिक जोड़ मेला हर साल की तरह गद्दी नशीन साईं करनैल शाह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत और देश-विदेश की संगत के सहयोग से अमिट यादें छोड़ता हुआ संपन्न हुआ। मेले के आखिरी दिन सभ्याचारक स्टेज सजाई गई। जिसमें भोला कोमल एंड म्यूजिकल ग्रुप, मिंटू हेयर एंड म्यूजिकल ग्रुप और बलजिंदर ज्योति एंड म्यूजिकल ग्रुप ने अपने प्रसिद्ध गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। फिर बारी आई अंतरराष्ट्रीय गायक जी. खान की, जिन्होंने अपने मशहूर गीतों से पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश किये रखा। दरबार के गद्दी नशीन साईं करनैल शाह ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को वार्षिक जोड़ मेले की बधाई देते हुए कहा कि जोड़ मेले पंजाबी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। हमें ऐसे आयोजनों को मिलजुल कर मनाते हुए भाईचारे को मजबूत बनाए रखना चाहिए। आयोजन समिति ने कलाकारों, गणमान्य व्यक्तियों, सेवादारों एवं सहयोगियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। सरबजीत सिंह सब्बा ने मंच की सेवा बखूबी निभाई। जोड़ मेले के अंतिम दिन संत प्रीतम दास संगतपुर, बाबा अवतार सिंह फतेहगढ़, साईं सोनू शाह मानक, महंत बीबी जसबीर कौर, बाबा मलंग जी, बाबा भारती, बाबा धन्ना जी, पंडित महेश चंद्र साहनी व अन्य संतों ने संगत को दर्शन दीदार दिये। इस दौरान चाय पकौड़े, बाबा जी का लंगर, जलेबियां और ठंडे मीठे जल की छबीलें अनवरत बरताई गई। इस अवसर पर किसान नेता सतनाम सिंह साहनी, जरनैल सिंह, मेजर सिंह, चुन्नी राम, कामरेड रणदीप सिंह राणा, अमरीक सिंह मीका, बहादुर सिंह, पलविंदर सिंह काहलों, परमिंदर सिंह, राजकुमार राजू, प्रिंस साहनी, सेवा राम साहनी, कमलजीत कंबा, सूबा साहनी, जस्सी लखपुर, दीप काहलों, हरकमल सिंह, गुरमुख सिंह, इंद्रजीत, जोबनजीत, रामपाल, हरनेक सिंह, निर्मल चंद चक हकीम, रणजीत सिंह राणा, कुलवंत लखपुर, प्रेम नाथ, एसआई रघबीर सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैप्शन – गांव साहनी में आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान प्रस्तुति देते हुए अंतरराष्ट्रीय गायक जी खान। गायक जी खान का सम्मान करते हुए सांई करनैल शाह व अन्य (नीचे) संगतों के साथ विराजमान विभिन्न डेरों के संत महापुरुष।