Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कश्मीर के धमाली नृत्य ने क्राफ्ट्स बाजार में मचाया धमाल

कश्मीर के धमाली नृत्य ने क्राफ्ट्स बाजार में मचाया धमाल

कश्मीर के धमाली नृत्य ने क्राफ्ट्स बाजार में मचाया धमाल

– उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता लोगों को दिल

होशियारपुर, 25 मार्च(ब्यूरो) : जिले के लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के नेतृत्व में करवाए जा रहे अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने होशियारपुर वासियों का दिल जीत लिया है। रोजाना हजारों लोग इन कलाकारों के कौशल को देखने के लिए क्राफ्ट्स बाजार में उमड़ रहे हैं। इस दौरान कश्मीर का धमाली नृत्य ने पूरा धमान मचाया हुआ है और यह नृत्य लोगों की पसंद का केंद्र बना हुआ है।
क्राफ्ट्स बाजार में आयोजित धमाली नृत्य के प्रमुख बशीर अहमद शाह बताते हैं कि हिंदू धर्म के तीन इष्ट देवों में से शिव प्रमुख देव हैं। वे अपने नृत्य के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते है और जीवन चक्र को नियंत्रित करते हैं और यदि वे नृत्य करना बंद कर दें तो पूरी सृष्टि की गति थम जाएगी। ठीक इसी तरह से धमाली नृत्य एक ध्वनि संगीत में आध्यात्मिक नृत्य है, जिसके माध्यम से शांति एवं अद्वैत ईश्वर की आराधना की जाती है। नृत्य के समापन में नर्तक अपने दोनों हाथ ऊपर की और उठा कर उस सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा उसके प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।
बशीर बताते हैं कि उनके दादा कमल शाह तथा पिता गुलाम कादिर शाह से उन्हें यह नृत्य सीखने का मौका मिला। इसमें 15 लोग भाग लेते हैं जब कोई आफत आ जाती है जैसे बारिश नहीं होती तो लोग ढोल बजाकर परमात्मा से दुआ मांगते हैं। उन्होंने बताया कि विशेष कार्यक्रमों 26 जनवरी, 15 अगस्त, दशहरे के पर्व पर भी यह नृत्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि नर्तक में से एक के पास लंबी छड़ी होती है, जिसे आलम  कहते हैं। मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति को ईश्वर से कोई दुआ करनी है तो वे इस आलम पर धागा बांध का दुआ करता है,  जिसे ईश्वर जरूर पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से भी उन्हें पूरा सहयोग मिलता है और संगीत अकादमी व कश्मीर कल्चरल अकादमी उन्हें भरपूर सहायता प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सहयोग से उन्हें इस प्रकार के मेलों में भाग लेने का मौका मिलता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।