Prime Punjab Times

Latest news
ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਨੂੰ ਮੰਗ-ਪੱਤਰ, ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨਣ ’ਤੇ... ਔਰਤ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸੋਨੇ ਦੇ ਟਾਪਸ ਖੋਹਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਕਾਬੂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਜ਼ੀਫੇ ਵੰਡੇ ਗਏ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤੀ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ - ਲੈਕਚਰਾਰ ਯੁੱਧਵੀਰ ਸਿੰਘ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 4.0 के तहत 102 आरोपियों को किया गिरफ्तार अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले का 48 घंटे में पर्दाफाश, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, तीसर... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ, 31 ਯੂਨਿਟ ਖੂਨ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ ਲਹਿਰਾਇਆ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪਰਚਮ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में शिवालिक हिल्स सहोदया द्वारा करवाई गई अंतर्विद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित

डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में शिवालिक हिल्स सहोदया द्वारा करवाई गई अंतर्विद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित

गढदीवाला 23 दिसंबर (चौधरी) 

: लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में शिवालिक हिल्स सहोदया की तरफ से करवाई गई वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन प्रिंसिपल डॉ.अमित नागवान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें लाला जगत नारायण डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला,श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल नंदाचोर,दर्शन अकैडमी दसूहा,संस्कार वैली स्कूल दातारपुर, कैंब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां, एम.एस.के डे बोर्डिंग स्कूल कोटली जंड,नंद सिंह मेमोरियल स्कूल टेरकियाना ने प्रति भाग लिया। इन खेलों में स्तरानुसार लॉगजंप, हाई जंप, शॉट पुट तथा वॉलीबॉल की अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में लाला जगत नारायण डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान,दर्शन अकैडमी दसूहा स्कूल ने द्वितीय तथा संस्कार वैली स्कूल दातारपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सभी प्रतियोगिताओं में श्री गुरु हरकृष्ण नंदाचोर स्कूल ने तीन स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक जीत कर कुल 6 पदक प्राप्त किए। दर्शन अकैडमी स्कूल दसूहा ने दो स्वर्ण, चार रजत तथा पांच कांस्य पदक जीत कर कुल 11 पदक प्राप्त किए।संस्कार वैली स्कूल दातारपुर ने एक स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य पदक जीत कर कुल तीन पदक प्राप्त किए। कैंब्रिज ओवरसीज स्कूल मुकेरियां ने दो स्वर्ण,दो रजत तथा पांच कांस्य पदक जीतकर कुल 9 पदक प्राप्त किए। एम.एस.के.डे बोर्डिंग स्कूल कोटली जंड ने 1 रजत पदक प्राप्त किया। लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला ने 11 स्वर्ण, 7 रजत तथा 5 कांस्य पदक जीतकर सबसे अधिक कुल 23 पदक प्राप्त किए।प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान ने सभी स्कूल से आए प्रतिभागियों तथा स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी।

error: copy content is like crime its probhihated